1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. D-Mart की लिस्टिंग के साथ टॉप-20 अरबपतियों की लिस्‍ट में पहुंचे राधाकिशन दमानी, 114% उछला शेयर

D-Mart की लिस्टिंग के साथ टॉप-20 अरबपतियों की लिस्‍ट में पहुंचे राधाकिशन दमानी, 114% उछला शेयर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 22, 2017 05:02 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 05:02 pm IST

D-Mart की मालिकाना कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स की धमाकेदार लिस्टिंग के साथ ही कंपनी के संस्थापक राधाकिशन दमानी सबसे अमीर 20 लोगों की सूची में शामिल।

D-Mart की लिस्टिंग के साथ टॉप-20 अरबपतियों की लिस्‍ट में पहुंचे राधाकिशन दमानी, 114% उछला शेयर- India TV Hindi
D-Mart की लिस्टिंग के साथ टॉप-20 अरबपतियों की लिस्‍ट में पहुंचे राधाकिशन दमानी, 114% उछला शेयर

नई दिल्ली। रिटेल चेन D-Mart की मालिकाना कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत के साथ ही कंपनी के संस्थापक राधाकिशन दमानी देश के सबसे अमीर 20 लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं।

उनकी कंपनी देश में डी-मार्ट रिटेल चेन का संचालन करती है। कंपनी के शेयर मंगलवार को शेयर बाजार में 114 प्रतिशत से भी अधिक चढ़कर दर्ज हुए। इससे दमानी के शेयरों का मूल्य 5.1 अरब डॉलर से भी अधिक हो गया।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से वे अब वे देश की सबसे धनी हस्तियों की सूची में 16वें स्थान पर आ गए हैं। इस लिहाज से वे अनिल अंबानी, राहुल बजाज, अजय पिरामल व कलानिधि मारन से भी आगे निकल गए हैं। फोर्ब्‍स पत्रिका के आंकड़ों के अनुसार मुकेश अंबानी 27.6 अरब डॉलर की शुद्ध संपत्ति के साथ सबसे धनी बने हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि दमानी इससे पहले कम ही चर्चा में आए हैं। बल्कि उन्हें सही शेयर चुनने वाले ब्रोकर के रूप में ही जाना जाता रहा है। बाजार में उन्हें प्रमुख निवेशक राकेश झुनझुनवाला का गुरु माना जाता है। उन्हें भारत का वारेन वफे भी कहा जाता है। कंपनी का शेयर मंगलवार को 299 रुपए के आईपीओ मूल्य से 114.29 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। कंपनी देश की सबसे मूल्यवान रिटेल कंपनी बन गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा