1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Daikin भारत में लगाएगी अपना तीसरा विनिर्माण कारखाना, कोरोना संकट से योजना नहीं होगी प्रभावित

Daikin भारत में लगाएगी अपना तीसरा विनिर्माण कारखाना, कोरोना संकट से योजना नहीं होगी प्रभावित

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 11, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 02:33 pm IST

संयंत्र के लिए स्थान को अंतिम रूप देने के बाद कंपनी जल्द इसकी घोषणा करेगी। यह नया संयंत्र घरेलू के अलावा अफ्रीकी बाजारों की जरूरत को भी पूरा करेगा।

Daikin to go ahead with its plan for third manufacturing unit in India- India TV Hindi
Daikin to go ahead with its plan for third manufacturing unit in India Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। जापान की एयर कंडीशनर कंपनी डैकिन ने कोविड-19 की वजह से पैदा हुई स्थिति के बावजूद भारत में अपनी निवेश योजना पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ाने के लिए कंपनी भारत में तीसरा विनिर्माण संयंत्र लगाने की योजना को पूरा करेगी।

जापान की डैकिन इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी डैकिन एयर कंडीशनिंग इंडिया ने कहा कि कंपनी चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम (पीएमपी) का लाभ लेने के लिए तैयार है। सरकार ने इस योजना के तहत मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए विनिर्माताओं को प्रोत्साहन की घोषणा की है। कंपनी की योजना तीसरा विनिर्माण संयंत्र दक्षिण भारत में लगाने की है।

संयंत्र के लिए स्थान को अंतिम रूप देने के बाद कंपनी जल्द इसकी घोषणा करेगी। यह नया संयंत्र घरेलू के अलावा अफ्रीकी बाजारों की जरूरत को भी पूरा करेगा। डैकिन  एयर कंडीशनिंग इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कंवलजीत जावा ने कहा कि डैकिन पीएमपी का लाभ लेने के लिए तैयार है। कंपनी स्थानीय स्तर पर उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए तीसरे विनिर्माण कारखाने में निवेश के लिए प्रतिबद्ध है।

जावा डैकिन इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में शामिल पहले भारतीय हैं। जावा ने कहा कि पीएमपी पासा पलटने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार का देश की विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने का एक ठोस और अग्रसारी कदम है। इससे रोजगार के अवसरों का सृजन होगा, उपभोग और व्यापार बढ़ेगा। उल्लेखनीय है कि डैकिन पिछले कुछ माह के दौरान स्थानीय स्तर पर मूल्यवर्धन की मंशा जता चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा