1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. DBS ने भारत की GDP वृद्धि दर के अनुमान को किया संशोधित, 7 से घटाकर किया 6.8 प्रतिशत

DBS ने भारत की GDP वृद्धि दर के अनुमान को किया संशोधित, 7 से घटाकर किया 6.8 प्रतिशत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 20, 2019 12:02 pm IST,  Updated : Jun 20, 2019 12:02 pm IST

डीबीएस ने चुनौतीपूर्ण व्यापार परिदृश्य में निर्यात के मोर्चे पर दिक्कतों की वजह से वृद्धि दर के अनुमान को कम किया है।

DBS revises India GDP forecast for FY20 down to 6.8 pc- India TV Hindi
DBS revises India GDP forecast for FY20 down to 6.8 pc Image Source : DBS REVISES INDIA GDP

सिंगापुर। सिंगापुर के डीबीएस बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है। पहले डीबीएस ने वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। 

डीबीएस ने चुनौतीपूर्ण व्यापार परिदृश्य में निर्यात के मोर्चे पर दिक्कतों की वजह से वृद्धि दर के अनुमान को कम किया है। डीबीएस ने गुरुवार को भारतीय अर्थव्यवस्था पर रिपोर्ट जारी की है। 

डीबीएस समूह अनुसंधान में अर्थशास्त्री राधिका राव ने लिखा है कि रिजर्व बैंक ने अपने रुख को तटस्थ से नरम किया है। उन्होंने केंद्रीय बैंक के रुख में और नरमी का जिक्र करते हुए इस साल नीतिगत दर में हुई 0.75 प्रतिशत की कटौती का भी उल्लेख किया। 

बैंक ने कहा कि हम चालू वित्त वर्ष के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को सात से घटाकर 6.8 प्रतिशत कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मांग आधारित मुद्रास्‍फीति का जोखिम बना हुआ है। बैंक ने कहा है कि इस साल मुद्रास्‍फीति 3.8 प्रतिशत के आसपास बनी रह सकती है, जो पिछले साल 3.4 प्रतिशत थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा