1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 5 फरवरी से शुरू होगा दिल्ली ऑटो एक्सपो, ग्रेटर नोएडा एक्स्पो सेंटर करेगा देशी विदेशी कारों की मेजबानी

5 फरवरी से शुरू होगा दिल्ली ऑटो एक्सपो, ग्रेटर नोएडा एक्स्पो सेंटर करेगा देशी विदेशी कारों की मेजबानी

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Dec 09, 2015 08:29 pm IST,  Updated : Jan 29, 2016 02:04 pm IST

भारत का सबसे बड़ा ऑटो शो दिल्ली आटो एक्सपो अगले साल पांच फरवरी से शुरू होगा। ऑटो शो में कार कंपनियों के साथ करीब छह लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान है।

5 फरवरी से शुरू होगा दिल्ली ऑटो एक्सपो, ग्रेटर नोएडा एक्स्पो सेंटर करेगा देशी विदेशी कारों की मेजबानी- India TV Hindi
5 फरवरी से शुरू होगा दिल्ली ऑटो एक्सपो, ग्रेटर नोएडा एक्स्पो सेंटर करेगा देशी विदेशी कारों की मेजबानी

मुंबई। भारत का सबसे बड़ा ऑटो शो दिल्ली आटो एक्सपो अगले साल पांच फरवरी से शुरू होगा। आयो‍जकों के अनुसार यह अब तक का सबसे बड़ा और भव्‍य ऑटो शो होगा। यह ऑटो शो पांच दिनों तक चलेगा। जिसका आयोजन सियाम, एक्मा और सीसीआई द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस ऑटो शो में दुनिया भर की कार कंपनियों के साथ करीब छह लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान है।

ग्रेटर नोएडा करेगा मेजबानी

पिछली बार की तरह इस बार भी ऑटो शो की मेजबानी ग्रेटर नोयडा ही करेगा। आटो एक्सपो 2016 का आयोजन दिल्ली के निकट ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जाएगा और इसके साथ साथ दिल्ली के प्रगति मैदान में वाहन कल-पुर्जा कंपनियों की प्रदर्शनी चलेगी।

2014 ऑटो शो में आए थे रिकॉर्ड दर्शक

2014 में हुई वाहन प्रदर्शनी में दैनिक औसतन सवा लाख से अधिक लोग आए थे जिससे यह विश्व की सबसे बड़ी प्रदर्शनी बन गई। जबकि शंघाई एक्सपो में एक दिन में औसतन 1.13 लाख लोग आए थे। सियाम के महानिदेशक सुगातो सेन ने आज यहां कहा कि आटो एक्सपो-मोटर शो 2016 पिछली बार से कहीं अधिक बेहतर होगा। आयोजकों ने प्रदर्शनी हाल का क्षेत्र बढ़ाकर 68,000 वर्ग मीटर कर दिया है जो पिछली बार के मुकाबले दोगुना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा