1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 5 अप्रैल से चलेगी भारत की सबसे फास्ट ट्रेन गतिमान एक्‍सप्रेस

5 अप्रैल से चलेगी भारत की सबसे फास्ट ट्रेन गतिमान एक्‍सप्रेस

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 03, 2016 12:58 pm IST,  Updated : Apr 03, 2016 12:58 pm IST

भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन, गतिमान एक्‍सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बीच 5 अप्रैल से चलेगी। प्रभु इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

Fast & Luxurious: 5 अप्रैल से चलेगी भारत की सबसे फास्ट ट्रेन, प्लेन की तरह इसमें भी होंगी होस्टेस- India TV Hindi
Fast & Luxurious: 5 अप्रैल से चलेगी भारत की सबसे फास्ट ट्रेन, प्लेन की तरह इसमें भी होंगी होस्टेस

नई दिल्ली। भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन, गतिमान एक्‍सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बीच 5 अप्रैल से चलेगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु इसे हरी झंडी दिखाएंगे। दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी तय करने में इसे 100 मिनट (1.40 घंटा) लगेगा। इसकी अधिकतम रफ्तार 160 किमी प्रति घंटा होगी। इस ट्रेन की सबसे खास बात यह है कि इसमें फ्लाइट की तरह होस्टेस मिलेगी। ये सभी यात्रियों को नाश्ता सर्व करेंगी।

भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन

मंगलवार से शुरू हो रही ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा होगी। यह 100 मिनट में हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। गतिमान एक्सप्रेस में अल्ट्रा मॉडर्न 12 कोच और 5400 हॉर्स पावर का इलेक्ट्रिक इंजन लगा है। इस कोच में झटके कम महसूस होंगे। ट्रेन में फ्लाइट्स की तरह खास ड्रेस में होस्टेस रहेंगी। ये यात्रियों के लि‍ए नाश्ता सहित कैटरिंग सुविधा उपलब्ध करवाएंगी। ट्रेन में वाई-फाई भी उपलब्ध होगी। यात्री अपने स्मार्टफोन पर गाने भी डाउनलोड कर सकेंगे।

भारतीय रेल से जुड़े कुछ Facts

Indian Rail

rail-4  Indian Rail

rail-7 (1)Indian Rail

rail-1  Indian Rail

rail-6  Indian Rail

rail-2  Indian Rail

rail-3  Indian Rail

rail-5  Indian Rail

हफ्ते में 6 दिन चलेगी गतिमान एक्‍सप्रेस

गतिमान एक्‍सप्रेस हफ्ते में 6 दिन चलेगी। सिर्फ शुक्रवार को यह नहीं चलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को ट्रेन नहीं चलाने की वजह यह है कि इस दिन ताजमहल बंद रहता है। इस दिन यात्रियों की संख्या कम होती है। गतिमान एक्‍सप्रेस (12050) हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सुबह 8.10 बजे चलेगी। यह आगरा कैंट स्‍टेशन पर सुबह 9.50 बजे पहुंचेगी। इस दौरान कहीं भी यह ट्रेन नहीं रुकेगी। ट्रेन (12049 नंबर) शाम 5.50 बजे आगरा कैंट से रवाना होकर शाम 7.30 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन पहुंचेगी।

कितना होगा किराया?

गतिमान एक्‍सप्रेस का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 25 फीसदी ज्यादा होगा। ऐसे में इसमें केटरिंग की सेवाएं भी बेहतर होंगी। इंडियन और कॉन्टिनेंटल दोनों तरह के खाने ट्रेन में दिए जाएंगे। यात्रियों के लिए खाने में कई वेराइटीज होंगी। इस एसी चेयर कार गतिमान एक्सप्रेस का किराया 690 रुपए है, एक्जीक्यूटिव में सफर करने के लिए 1,365 रुपए किराया है। दिल्ली आगरा शताब्दी एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया 540 रुपए और एग्जीक्यूटिव का 1040 रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा