1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 8 नवंबर को नोटबंदी का 1 साल होगा पूरा, वित्त मंत्रालय ने गिनाए इसके 7 बड़े फायदे

8 नवंबर को नोटबंदी का 1 साल होगा पूरा, वित्त मंत्रालय ने गिनाए इसके 7 बड़े फायदे

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 07, 2017 08:55 am IST,  Updated : Nov 07, 2017 08:55 am IST

8 नवंबर को विपक्ष जहां काला दिवस मना रहा है वहीं सरकार नोटबंदी को अपनी उपलब्धि गिना रही है और 8 नवंबर को एंटी ब्लैकमनी दिवस के तौर पर मना रही है

8 नवंबर को नोटबंदी को पूरा हो रहा है 1 साल, वित्त मंत्रालय ने गिनाए इसके 7 बड़े फायदे- India TV Hindi
8 नवंबर को नोटबंदी को पूरा हो रहा है 1 साल, वित्त मंत्रालय ने गिनाए इसके 7 बड़े फायदे

नई दिल्ली। देश में नोटबंदी को लागू हुए बुधवार को 1 साल हो रहा है, एक साल पूरा होने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने नोटबंदी के 7 बड़े फायदे गिनाए हैं। वित्त मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि पिछले साल 8 नवंबर को अर्थव्यवस्था में जितने नोट थे उसके मुकाबले अब मार्केट में 83 फीसदी ही नोट प्रचलन में हैं।

वित्त मंत्रालय ने नोटबंदी के जो 7 फायदे गिनाए हैं वह इस तरह से हैं।

  1. कालाधन समाप्त हुआ
  2. नकली नोट अर्थव्यवस्था से बाहर हुए
  3. आतंकियों और नक्सलियों को आर्थिक मदद पहुंचाने के नेटवर्क पर चोट पहुंची
  4. नॉन-फॉर्मल अर्थव्यवस्था फॉर्मल अर्थव्यवस्था में बदली
  5. टैक्स का दायरा बढ़ा
  6. देश की अर्थव्यवस्था को कैशलेस बनाने के लिए डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा मिला
  7. पैसों का उत्तरदायित्व बढ़ा

वित्त मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि नोटबंदी यानि 8 नवंबर से पहले देशभर में कुल 17.77 लाख करोड़ रुपए के नोट प्रचलन में थे, लेकिन इसके बाद अर्थव्यवस्था में जब नए नोट डाले गए हैं तो उनकी मात्रा पहले के मुकाबले कम है, अगस्त 2017 तक कुल 14.75 लाख करेंसी नोट प्रचलन में रहे हैं। यानि पुनर्मुद्रीकरण के बाद अब पहले के मुकाबले सिर्फ 83 फीसदी ही नकदी अर्थव्यवस्था में प्रभावी है।

गौरतलब है कि नोटबंदी को लेकर विपक्ष जहां सरकार पर निशाना साधते हुए 8 नवंबर को काला दिवस मना रहा है वहीं सरकार इसे अपनी उपलब्धि गिना रही है और 8 नवंबर को एंटी ब्लैकमनी दिवस के तौर पर मना रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा