1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कुल 95,615 करोड़ रुपए का है DHFL का लोन पोर्टफोलियो, सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट

कुल 95,615 करोड़ रुपए का है DHFL का लोन पोर्टफोलियो, सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 25, 2019 07:16 pm IST,  Updated : Nov 25, 2019 07:16 pm IST

क्षेत्रीय निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र) द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण रिपोर्ट में बैंकों और अधिकारियों की भागीदारी शामिल नहीं है।

DHFL total loan portfolio at Rs 95,615 crore- India TV Hindi
DHFL total loan portfolio at Rs 95,615 crore Image Source : DHFL TOTAL LOAN PORTFOLIO

नई दिल्ली। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र) ने डीएचएफएल का एक निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट वित्त मंत्रालय को सौंपी है। लोकसभा में सोमवार को बताया गया कि इस रिपोर्ट के अनुसार, डीएचएफएल का कुल ऋण फोर्टफोलियो 95,615 करोड़ रुपए का है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि क्षेत्रीय निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र) ने डीएचएफएल का निरीक्षण किया और निरीक्षण रिपोर्ट 24 अक्टूबर 2019 को मंत्रालय को सौंप दी। बयान में बताया गया कि इस निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने 31 मार्च 2019 तक कई ऋण लिए हैं।

मंत्रालय के बयान में बताया गया कि इसमें कुल 95,615 करोड़ रुपए का ऋण पोर्टफोलियो है, जिसमें 44,851 करोड़ रुपए के आवास ऋण, 13,590 करोड़ रुपए के गैर-आवास, खुदरा ऋण के तहत 4,924 करोड़ रुपए के एसएमई ऋण शामिल हैं। थोक ऋण के तहत आवासीय परियोजनाओं के लिए 15,655 करोड़ रुपए, एसआरए परियोजना के लिए 7,021 करोड़ रुपए, गैर आवासीय के 9,340 करोड़ रुपए और वाणिज्यिक 233 करोड़ रुपए का ऋण है।

मंत्रालय ने डीएचएफएल और पांच अन्य कंपनियों की जांच का आदेश दिया है। अन्य कंपनियों में इमिजियेट रियल एस्टेट प्रा.लि., टिनासिटी रियल एस्टेट प्रा.लि. आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स प्रा.लि., दर्शन डेवलपर्स प्रा.लि. और राजसेन स्काईक्रैपर्स प्रा.लि. शामिल हैं। बयान में बताया गया कि क्षेत्रीय निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र) द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण रिपोर्ट में बैंकों और अधिकारियों की भागीदारी शामिल नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा