1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मोदी सरकार की मेहनत लाई रंग, नोटबंदी के बाद से डिजिटल लेनदेन 23 गुना बढ़ा

मोदी सरकार की मेहनत लाई रंग, नोटबंदी के बाद से डिजिटल लेनदेन 23 गुना बढ़ा

 Written By: Manish Mishra
 Published : Apr 15, 2017 12:18 pm IST,  Updated : Apr 15, 2017 12:18 pm IST

नवंबर में नोटबंदी की घोषणा के बाद से इस साल मार्च तक 64 लाख डिजिटल लेनदेन के जरिए 2,425 करोड़ रुपए का कारोबार किया गया।

मोदी सरकार की मेहनत लाई रंग, नोटबंदी के बाद से डिजिटल लेनदेन 23 गुना बढ़ा- India TV Hindi
मोदी सरकार की मेहनत लाई रंग, नोटबंदी के बाद से डिजिटल लेनदेन 23 गुना बढ़ा

नई दिल्ली नोटबंदी के बाद से डिजिटल लेनदेन में भारी वृद्धि देखी गई है। नवंबर में नोटबंदी की घोषणा के बाद से इस साल मार्च तक 64 लाख डिजिटल लेनदेन के जरिए 2,425 करोड़ रुपए का कारोबार किया गया जो कि इस अवधि से पहले हुए डिजिटल लेनदेन के मुकाबले 23 गुना अधिक रहा।

यह भी पढ़ें : डेबिट-क्रेडिट कार्ड से लेकर ऑनलाइन ट्रांजैक्‍शन तक के लिए देना होता है चार्ज

नीति आयोग ने एक बयान में कहा कि मार्च 2017 तक कुल 63,80,000 डिजिटल लेनदेन हुए जो करीब 23 प्रतिशत की वृद्धि बताती है। इनमें कुल 2,425 करोड़ रुपए मूल्य का लेनदेन किया गया जबकि पिछले साल नवंबर 2016 तक डिजिटल लेनदेन की संख्या 2,80,000 थी जिनमें करीब 101 करोड़ रुपए की राशि का लेनदेन हुआ था।

यह भी पढ़ें :50 लाख रुपए तक सालाना आय वालों के लिए होगा सिर्फ 1 पेज का इनकम टैक्‍स रिटर्न फॉर्म, 1 अप्रैल से लागू होगी व्‍यवस्‍था

बयान में कहा गया है कि आधार आधारित भुगतान की संख्या भी मार्च 2017 में बढ़कर पांच करोड़ हो गई जो नवंबर 2016 में ढाई करोड़ थी। इसके अलावा तत्काल भुगतान सेवा से लेनदेन भी मार्च 2017 में बढ़कर 6.7 करोड़ हो गए जो नवंबर 2016 में 3.6 करोड़ थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा