1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश में हवाई यात्रा होगी महंगी, किराये की निचली सीमा में 13 से 16 % की बढ़ोत्तरी

देश में हवाई यात्रा होगी महंगी, किराये की निचली सीमा में 13 से 16 % की बढ़ोत्तरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 29, 2021 09:25 am IST,  Updated : May 29, 2021 09:25 am IST

देश में घरेलू हवाई यात्रा महंगी होने जा रही है। सरकार ने हवाई किराये की निचली सीमा में 13 से 16 प्रतिशत वृद्धि की है।

देश में हवाई यात्रा...- India TV Hindi
देश में हवाई यात्रा होगी महंगी, किराये की निचली सीमा में 13 से 16 % की बढ़ोत्तरी 

नयी दिल्ली। देश में घरेलू हवाई यात्रा महंगी होने जा रही है। सरकार ने हवाई किराये की निचली सीमा में 13 से 16 प्रतिशत वृद्धि की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आधिकारिक आदेश में यह कहा गया है। हवाई यात्रा किराये में यह वृद्धि एक जून से प्रभाव में आ जायेगी। हवाई किराये की ऊंची सीमा को हालांकि, पूर्ववत रखा गया है। सरकार के इस कदम से एयरलाइन कंपनियों को मदद मिलेगी। 

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

कोविड- 19 की दूसरी लहर के कारण हवाई यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है जिसकी उनकी आय घटी है। देश में हवाई उड़ान अवधि के आधार पर हवाई यात्रा किराये की निचली और ऊंची सीमा तय की गई। यह सीमा पिछले साल दो माह चले लॉकडाउन के 25 मई को खुलने के समय तय की गई। 

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया कि 40 मिनट तक की अवधि की हवाई उड़ान के लिये किराये की निचली सीमा को 2,300 रुपये से बढ़ाकर 2,600 रुपये - 13 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। इसी प्रकार 40 मिनट से लेकर 60 मिनट की उड़ान अवधि के लिये किराये की निचली सीमा 2,900 रुपये की जगह अब 3,300 रुपये प्रति व्यक्ति होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा