1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नेचुरल गैस की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, रसोई का सिलेंडर महंगा होने की आशंका बढ़ी

नेचुरल गैस की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, रसोई का सिलेंडर महंगा होने की आशंका बढ़ी

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 29, 2018 11:10 am IST,  Updated : Sep 29, 2018 11:10 am IST

नई कीमतें पुरानी कीमतों से लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा है

Domestic Natural Gas prices to rose 10 percent to USD 3.36 per mmbtu by October 1st- India TV Hindi
Domestic Natural Gas prices to rose 10 percent to USD 3.36 per mmbtu by October 1st

नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्रालय ने शुक्रवार रात को अगले 6 महीने यानि अक्टूबर 2018 से मार्च 2019 के लिए घरेलू प्राकृतिक गैस की नई कीमतें जारी की हैं। नई कीमतें पुरानी कीमतों से लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा है, ऐसे में आने वाले दिनों में रसोई गैस का सिलेंडर महंगा होने की आशंका बढ़ गई है।

पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पहली अक्टूबर 2018 से लेकर 31 मार्च 2019 तक घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम 3.36 डॉलर प्रति mmbtu (Million British Thermal Unit) कर दिया गया है, अबतक यह दाम 3.06 डॉलर प्रति mmbtu है। यानि अगले 6 महीने के लिए दाम में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम में हुई इस बढ़ोतरी के बाद रसोई गैस का सिलेंडर और सीएनजी के महंगा होने की आशंका बढ़ गई है। सरकार हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दाम में बदलाव करती है और ऐसी आशंका है कि इस बार फिर से रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा