1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे पर ED का कार्रवाई, 1.16 करोड़ की संपत्ति जब्त

पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे पर ED का कार्रवाई, 1.16 करोड़ की संपत्ति जब्त

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 25, 2017 02:48 pm IST,  Updated : Sep 25, 2017 02:52 pm IST

ED का कहना है कि कार्ति और पी चिदंबरम एयरसेल मैक्सिस डील के दौरान सॉफ्टवेयर कंसल्टेंसी के नाम पर 2 लाख करोड़ डॉलर की रकम दी गई है।

पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे पर ED का कार्रवाई, 1.16 करोड़ की संपत्ति जब्त- India TV Hindi
पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे पर ED का कार्रवाई, 1.16 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशायल (ED) ने पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई की है। ED ने कार्ति की 1.16 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। इसमें फिक्स डिपॉजिट और बचत खातों में पड़ी हुई रकम शामिल है। ED ने एयरसेल मैक्सिस डील के मामले में यह कार्रवाई की है। ED का कहना है कि कार्ति और पी चिदंबरम एयरसेल मैक्सिस डील के दौरान सॉफ्टवेयर कंसल्टेंसी के नाम पर 2 लाख करोड़ डॉलर की रकम दी गई है।

एयरटेल मैक्सिस डील के मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है और पिछले हफ्ते सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि उनकी तरफ से कार्ति चिदंबरम के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है ताकी वह विदेश यात्रा नहीं कर सकें। ऐसी जानकारी मिली थी कि कीर्ति विदेशों में अपने कई खातों को बंद कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा