1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार बेचेगी एनर्जी एफिशिएंट एयरकंडीशनर, आसान किश्तों पर भी खरीद सकेंगे आप

सरकार बेचेगी एनर्जी एफिशिएंट एयरकंडीशनर, आसान किश्तों पर भी खरीद सकेंगे आप

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 25, 2017 03:33 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 03:33 pm IST

बिजली बचाने के लिए एलईडी बल्ब के बाद अब केंद्र सरकार एनर्जी एफिशिएंट एयरकंडीशनर (एसी) बेचेगी। इतना ही नहीं आप एयरकंडीशनर को आसान किस्त पर भी खरीद सकेंगे।

सरकार बेचेगी एनर्जी एफिशिएंट एयरकंडीशनर, आसान किश्तों पर भी खरीद सकेंगे आप- India TV Hindi
सरकार बेचेगी एनर्जी एफिशिएंट एयरकंडीशनर, आसान किश्तों पर भी खरीद सकेंगे आप

ईईएसएल के प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार ने कहा कि एनर्जी एफिशिएंट एसी का बाजार बहुत छोटा है। बाजार में जो फाइव स्‍टार एसी उपलब्‍ध हैं, उनकी रेटिंग 3.7 है, जबकि हम चाहते हैं कि 5.3 रेटिंग का चलन देश में बढ़े। ये एसी 40 फीसदी बिजली बचाते हैं। बाजार में फिलहाल एनर्जी एफिशिएंट एनर्जी एयरकंडीशनर की कीमत 50 हजार से 60 हजार रुपए के बीच है। इसलिए सरकार एसी को ईएमआई पर दे सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा