1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बुनियादी उद्योगों की वृद्धि रफ्तार जून में सुस्‍त पड़कर रही 0.2 प्रतिशत

बुनियादी उद्योगों की वृद्धि रफ्तार जून में सुस्‍त पड़कर रही 0.2 प्रतिशत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 31, 2019 07:29 pm IST,  Updated : Jul 31, 2019 07:29 pm IST

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल जून की तिमाही में आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटकर 3.5 प्रतिशत पर आ गई

Eight core sectors growth slows down to 0.2 pc in June- India TV Hindi
Eight core sectors growth slows down to 0.2 pc in June Image Source : EIGHT CORE SECTORS GROWTH

नई दिल्ली। बुनियादी उद्योगों की वृद्धि की रफ्तार जून महीने में सुस्त पड़ गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार खनिज तेल और तेल रिफाइनरी तथा सीमेंट उत्पादन घटने से आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जून में घटकर 0.2 प्रतिशत पर आ गई। कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली, इन आठ उद्योगों के उत्पादन में जून, 2018 में 7.8 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी।

बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार जून में कच्चे तेल का उत्पादन एक साल पहले इसी माह की तुलना में 6.8 प्रतिशत गिरा, जबकि तेल रिफाइनरी उद्योग के उत्पादन में सालाना आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सीमेंट उत्पादन भी एक साल पहले इसी माह से 1.5 प्रतिशत कम रहा।

दो माह की गिरावट के बाद जून में उर्वरक उत्पादन में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, समीक्षाधीन महीने में इस्पात उत्पादन में 6.9 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 7.3 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल जून की तिमाही में आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटकर 3.5 प्रतिशत पर आ गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5.5 प्रतिशत रही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा