1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. बीते हफ्ते RIL का बाजार पूंजीकरण 1.08 लाख करोड़ बढ़ा, शीर्ष 10 में से 8 कंपनियां रहीं फायदे में

बीते हफ्ते RIL का बाजार पूंजीकरण 1.08 लाख करोड़ बढ़ा, शीर्ष 10 में से 8 कंपनियां रहीं फायदे में

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 21, 2020 12:24 pm IST,  Updated : Jun 21, 2020 12:24 pm IST

RIL देश की पहली कंपनी बनी जिसका बाजार पूंजीकरण 11 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा

Stock market last week- India TV Hindi
Stock market last week Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। बीते हफ्ते के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्य एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया है। वहीं सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह कुल 1.76  लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,08,213.62 करोड़ रुपये बढ़कर 11,15,418.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पहली भारतीय कंपनी है जिसका बाजार पूंजीकरण 11 लाख करोड़ रुपये के पार गया है। शुक्रवार को कंपनी ने यह उपलब्धि हासिल की। उसी दिन कंपनी के प्रमुख मुकेश अंबानी ने घोषणा की कि तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत रिलायंस इंडस्ट्रीज अब पूरी तरह कर्ज मुक्त हो गई है।

वहीं सप्ताह के दौरान  टॉप 10 कंपनियों में से 8 के बाजार मूल्य में बढ़त दर्ज हुई है। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 27,788.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,67,093.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,729.16 करोड़ रुपये बढ़कर 2,35,648.10 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का 8,110.36 करोड़ रुपये बढ़कर 3,18,597.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 6,301.17 करोड़ रुपये बढ़कर 3,11,757.83 करोड़ रुपये और इन्फोसिस की 5,771.09 करोड़ रुपये बढ़कर 3,00,543.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 4,442.42 करोड़ रुपये बढ़कर 2,57,640.33 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का 3,133.24 करोड़ रुपये बढ़कर 7,68,131.91 करोड़ रुपये रहा।

इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 12,169.31 करोड़ रुपये घटकर 2,26,299.98 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की बाजार हैसियत 3,277.62 करोड़ रुपये घटकर 4,91,584.61 करोड़ रुपये रह गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटीसी का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा