1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयरसेल-मैक्सिम मामले में कार्ति के खिलाफ ED ने दाखिल किया आरोप पत्र, 4 जुलाई को होगी सुनवाई

एयरसेल-मैक्सिम मामले में कार्ति के खिलाफ ED ने दाखिल किया आरोप पत्र, 4 जुलाई को होगी सुनवाई

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jun 13, 2018 05:29 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 05:29 pm IST

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ एयरसेल-मैक्सिम मामले में एक आरोप पत्र दायर किया। यह आरोप-पत्र दिल्ली की एक अदालत में दायर किया गया है, जिसने इस मामले की सुनवाई 4 जुलाई को तय की है।

Karti Chidambaram- India TV Hindi
Karti Chidambaram

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ एयरसेल-मैक्सिम मामले में एक आरोप पत्र दायर किया। यह आरोप-पत्र दिल्ली की एक अदालत में दायर किया गया है, जिसने इस मामले की सुनवाई 4 जुलाई को तय की है।

जांच एजेंसी ने कार्ति चिदंबरम पर धनशोधन अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत मामला दर्ज किया है। यहां एक विशेष अदालत ने दो मई को एयरसेल-मैक्सिम सौदे में कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी पर 10 जुलाई तक रोक लगा दी है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और ईडी एयरसेल-मैक्सिस सौदे में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी दिलाने में कार्ति चिदंबरम की भूमिका की जांच कर रही हैं। उस समय 2016 में उनके पिता पी चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे।

कार्ति को आईएनएक्स मीडिया मामले में भी आरोपी बनाया गया है, जिसमें उन पर 305 करोड़ रुपए के निवेश के लिए एफआईपीबी मंजूरी में अनियमितता का आरोप लगाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा