1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 52 हजार करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए एयर इंडिया के पास है पर्याप्त प्रॉपर्टी, जल्‍दबाजी में सस्‍ती बिक्री से बचे सरकार

52 हजार करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए एयर इंडिया के पास है पर्याप्त प्रॉपर्टी, जल्‍दबाजी में सस्‍ती बिक्री से बचे सरकार

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 08, 2017 05:48 pm IST,  Updated : Jun 08, 2017 05:55 pm IST

एयर इंडिया के सूत्रों का कहना है कि कंपनी की मूर्त व अमूर्त आस्तियां कंपनी के ऊपर 52,000 करोड़ रुपए से अधिक कर्ज को चुकाने के लिए पर्याप्‍त हैं।

52 हजार करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए एयर इंडिया के पास है पर्याप्त प्रॉपर्टी, जल्‍दबाजी में सस्‍ती बिक्री से बचे सरकार- India TV Hindi
52 हजार करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए एयर इंडिया के पास है पर्याप्त प्रॉपर्टी, जल्‍दबाजी में सस्‍ती बिक्री से बचे सरकार

मुंबई। राष्‍ट्रीय एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के सूत्रों का कहना है कि कंपनी की मूर्त व अमूर्त आस्तियां कंपनी के ऊपर 52,000 करोड़ रुपए से अधिक कर्ज को चुकाने के लिए पर्याप्‍त हैं। सरकार को कंपनी की किसी तरह की मजबूरन बिक्री से बचना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि घाटे में चल रही एयर इंडिया के निजीकरण की बात एक बार फिर जोरशोर से चल रही है। नागर विमानन मंत्रालय इस कंपनी के पुनरोद्धार के लिए सभी संभावित विकल्पों पर विचार कर रहा है। एक अनुमान के अनुसार कंपनी पर 52,000 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है। इसी को इसकी बिक्री पर जोर देने की बड़ी वजह माना जा रहा है।

नीति आयोग ने सरकार को सौंपे सुझाव

सबसे ज्‍यादा हैं परिसंपत्तियां

सूत्रों ने कहा, एयर इंडिया के पास जितनी परिसंपत्तियां हैं उतनी परिसंपत्ति देश में किसी और एयरलाइन के पास नहीं है। कंपनी के 52,000 करोड़ रुपए के कुल ऋण को पूरा करने के लिए उसके पास काफी संपत्तियां हैं। वर्ष 2007 में इंडियन एयरलाइंस का विलय एयर इंडिया में कर दिया गया था।

40,000 करोड़ रुपए है कंपनी का मूल्‍यांकन

वर्ष 2007 में कपंनी का जो मूल्यांकन हुआ था उसके आधार पर विमानन कंपनी का सकल मूल्य लगभग 40,000 करोड़ रुपए का है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी का मौजूदा बाजार मूल्य 40,000 करोड़ रुपए से कहीं अधिक होगा। हालांकि आस्तियों के मूल्य ह्रास को देखते हुए यह मूल्य कम से कम लगभग 27,000 करोड़ रुपए हो सकता है। इन अनुमानों में एयर इंडिया की अनुषंगियों व अन्य कारोबारियों गतिविधियों को शामिल नहीं किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा