1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. EPFO अगले महीने अपने सदस्यों के लिए लाएगा आवासीय योजना

EPFO अगले महीने अपने सदस्यों के लिए लाएगा आवासीय योजना

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 22, 2016 03:42 pm IST,  Updated : May 22, 2016 03:49 pm IST

सेवानिवृत्ति कोष निकाय (ईपीएफओ) अपने पांच करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं के लिए एक सस्ती आवासीय योजना लाने पर काम कर रहा है। अगले महीने इसकी शुरूआत हो सकती है।

EPFO अगले महीने अपने सदस्यों के लिए लाएगा आवासीय योजना, 5 करोड़ से अधिक लोगों को मिलेंगे सस्ते घर- India TV Hindi
EPFO अगले महीने अपने सदस्यों के लिए लाएगा आवासीय योजना, 5 करोड़ से अधिक लोगों को मिलेंगे सस्ते घर

नई दिल्ली। सेवानिवृत्ति कोष निकाय (ईपीएफओ) अपने पांच करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं के लिए एक सस्ती आवासीय योजना लाने पर काम कर रहा है। एक सूत्र ने बताया, ईपीएफओ अपने उपभोक्ताओं को सस्ते आवास देने के एक प्रस्ताव पर काम कर रहा है जिसे अगले महीने किसी समय विचार-विमर्श के लिए इसके ट्रस्टियों के सामने पेश किए जाने की उम्मीद है।

इस महीने की शुरूआत में श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने एक सवाल के जवाब में लोकसभा में कहा था कि सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के उपभोक्ताओं को सस्ती आवास योजना उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर काम कर रही है। पिछले साल 16 सितंबर को हुई ईपीएफओ के न्यासियों की बैठक में भी इस मुद्दे पर विचार किया गया था।

ऐसे जानें अपने पीएफ एकाउंट का बैलेंस

PF account gallery

indiatvpaisapfac (1)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (2)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (3)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (4)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (5)IndiaTV Paisa

indiatvpaisapfac (6)IndiaTV Paisa

इससे पहले ईपीएफओ अपने शेयरधारकों को नौकरी छूटने की स्थिति में तीन साल का जीवन बीमा कवर उपलब्ध कराने की बात कही है। ईपीएफओ इस आशय के प्रस्ताव पर अगले महीने विचार

कर मंजूरी दे सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ईपीएफओ के न्यासियों की बैठक अगले महीने होने की संभावना है जिसमें वह अपने अंशधारकों को नौकरी छूटने के बाद तीन साल तक बीमा कवर उपलब्ध कराने पर विचार करेगा। यह बीमा कवर ईडीएलआई योजना के तहत उपलब्ध कराया जाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा