1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एस्सार आयल ने ईरान को नए चैनल के जरिए 50 करोड़ डॉलर का भुगतान किया

एस्सार आयल ने ईरान को नए चैनल के जरिए 50 करोड़ डॉलर का भुगतान किया

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 29, 2016 06:31 pm IST,  Updated : Jun 29, 2016 06:38 pm IST

एस्सार आयल ने नए रास्ते से ईरान को तेल बकाए का 50 करोड़ डॉलर का भुगतान किया है। इस तरह उसने अपने उपर कुल बकाया का 20 प्रतिशत चुका दिया है।

एस्सार ऑयल ने ईरान को किया 50 करोड़ डॉलर का भुगतान, जर्मनी के ईआईएच बैंक का हो रहा है इस्‍तेमाल- India TV Hindi
एस्सार ऑयल ने ईरान को किया 50 करोड़ डॉलर का भुगतान, जर्मनी के ईआईएच बैंक का हो रहा है इस्‍तेमाल

नई दिल्ली। एस्सार ऑयल ने नए रास्ते से ईरान को तेल बकाए का 50 करोड़ डॉलर का भुगतान किया है। इस तरह उसने अपने ऊपर कुल बकाया का 20 फीसदी चुका दिया है। भारतीय रिफाइनरी कंपनियां अपने पिछले तेल बकाया का ईरान को भुगतान करने के लिए जर्मनी के ईआईएच बैंक का इस्तेमाल कर रही हैं।

उद्योग सूत्रों ने बताया कि एस्सार ऑयल पर पिछला बकाया 2.6 अरब डॉलर है। इसमें से उसने 50 करोड़ डॉलर चुका दिए हैं। मेंगलूर रिफाइनरी एंड केमिकल्स (एमआरपीएल) तथा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एक अरब डॉलर से अधिक का भुगतान किया है।

सूत्रों ने कहा कि पिछले महीने भुगतान शुरू होने के समय एमआरपीएल पर ईरान का 2.6 अरब डॉलर का बकाया था। इसमें से 30 करोड़ डॉलर उसने इस महीने चुकाए जबकि मई में 50 करोड़ डॉलर का भुगतान किया। आईओसी ने इस महीने तीन करोड़ डॉलर का भुगतान किया है। पिछले महीने कंपनी ने 25 करोड़ डॉलर चुकाए थे। भुगतान चक्र शुरू होने के समय कंपनी पर कुल बकाया 56 करोड़ डॉलर का था।

यह भी पढ़ें- डेढ़ साल में पेट्रोल पंपों की संख्या बढ़ाकर दोगुना करेगी एस्सार ऑयल, फिलहाल पंपों की संख्या 2,225

यह भी पढ़ें- IOC, HPCL और BPCL खरीदेंगी RIL व एस्सार से डीजल-पेट्रोल, दोनों कंपनियों के साथ किया खरीद समझौता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा