1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अकासा एयर आज से शुरू करेगी जयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के बीच डायरेक्ट फ्लाइट, चेक करें टाइमिंग्स

अकासा एयर आज से शुरू करेगी जयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के बीच डायरेक्ट फ्लाइट, चेक करें टाइमिंग्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 11, 2026 09:47 am IST,  Updated : Oct 11, 2026 09:47 am IST

अकासा एयर के को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर (COO) आनंद श्रीनिवासन ने कहा कि राजस्थान कंपनी की नेटवर्क विस्तार योजनाओं का स्वाभाविक विस्तार है।

Akasa Air, Jaipur-Mumbai Flights, Jaipur-Bengaluru Flights, Mumbai-Jaipur Flights, Bengaluru-Jaipur - India TV Hindi
जयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के बीच शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट Image Source : AKASA AIR

भारत की एयरलाइन कंपनी अकासा एयर अपने बिजनेस को विस्तार देने के लिए राजस्थान में भी एंट्री करने जा रही है। अकासा एयर ने 11 अक्टूबर से जयपुर से मुंबई और जयपुर से बेंगलुरु के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि राजस्थान में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की अपनी योजना के तहत वो 15 अक्टूबर से उदयपुर से भी सर्विस शुरू करेगी। जयपुर से बेंगलुरु के लिए पहली फ्लाइट रविवार को सुबह 11:30 बजे रवाना होगी और दोपहर दो बजे पहुंचेगी। 

जयपुर का पर्यटन बाजार परिपक्व और विविध

अकासा एयर के को-फाउंडर और चीफ कमर्शियल ऑफिसर (COO) आनंद श्रीनिवासन ने कहा कि राजस्थान कंपनी की नेटवर्क विस्तार योजनाओं का स्वाभाविक विस्तार है। उन्होंने कहा, ''जयपुर का पर्यटन बाजार परिपक्व और विविध है। इसे मुंबई और बेंगलुरु से जोड़ने से हमें कई तरह के यात्रियों की जरूरत को पूरा करने का मौका मिलेगा।'' 

राजस्थान में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और यात्रियों को ज्यादा विकल्प देने पर ध्यान केंद्रित करेगी कंपनी

श्रीनिवासन ने कहा कि एयरलाइन राजस्थान में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और यात्रियों को यात्रा के लिए ज्यादा विकल्प देने पर ध्यान केंद्रित करेगी। बयान के अनुसार मुंबई-जयपुर डेली सर्विस मुंबई से सुबह 9:10 बजे रवाना होगी और सुबह 11:10 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी की फ्लाइट दोपहर में जयपुर से रवाना होगी। इसी तरह बेंगलुरु-जयपुर उड़ान सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी और इसकी वापसी सुबह 11:30 बजे होगी। 

इससे पहले नोएडा से कोलकाता, बेंगलुरू के लिए भी शुरू की थी डायरेक्ट फ्लाइट

इससे पहले, अकासा एयर ने जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कोलकाता और बेंगलुरू के लिए भी 1 अक्टूबर से डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस शुरू की थी। हालांकि, एयरलाइन कंपनी ने नोएडा एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली अपनी डेली सर्विस को 30 सितंबर से बंद कर दिया था। इससे नोएडा से मुंबई के लिए अकासा एयर की डायरेक्ट सर्विस खत्म हो गई। हालांकि, कंपनी ने यात्रियों के लिए एक नई सर्विस शुरू की थी। अकासा एयर ने 1 अक्टूबर से नोएडा से नवी मुंबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की थी। ये फ्लाइट सुबह 11:00 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरती है और दोपहर 1:15 बजे नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचती है।

ये भी पढ़ें

टाटा मोटर्स ने इटली की ट्रक कंपनी इवेको को खरीदने के लिए बढ़ाया ऑफर प्राइस, 14.40 यूरो प्रति शेयर का दिया ऑफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।