1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आर्थिक संकट मेें फंसी एस्‍सेल का बयान, शेयर गिरवी रख लिये कर्ज को डिफॉल्ट घोषित नहीं करेंगे कर्जदाता

आर्थिक संकट मेें फंसी एस्‍सेल का बयान, शेयर गिरवी रख लिये कर्ज को डिफॉल्ट घोषित नहीं करेंगे कर्जदाता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2019 07:28 am IST,  Updated : Jan 28, 2019 11:03 am IST

एस्सेल समूह ने रविवार को कहा कि आर्थिक संकट का सामना कर रहे समूह के प्रवर्तकों पर जिन कर्जदाताओं का 13 हजार करोड़ रुपये बकाया है, वे कंपनी के शेयर गिरवी रखकर लिये गये कर्ज को डिफॉल्ट घोषित नहीं करेंगे।

Default - India TV Hindi
Default 

एस्सेल समूह ने रविवार को कहा कि आर्थिक संकट का सामना कर रहे समूह के प्रवर्तकों पर जिन कर्जदाताओं का 13 हजार करोड़ रुपये बकाया है, वे कंपनी के शेयर गिरवी रखकर लिये गये कर्ज को डिफॉल्ट घोषित नहीं करेंगे। 

दो दिन पहले ही कंपनी के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने खुलासा किया था कि वह वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने शेयर के दामों पर असर के लिए ‘नकारात्मक ताकतों’ को जिम्मेदार ठहराया था। एस्सेल समूह के अधिकारियों की रविवार को म्यूचुअल फंड तथा गैर-बैंकिंग कर्जदाताओं के साथ बैठक हुई जिसमें सहमति बनी कि कर्ज को डिफॉल्ट घोषित नहीं किया जाएगा। 

सहमति के अनुसार कर्जदाताओं ने कहा कि उन्हें जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और डिश टीवी के बुनियादी मूल्य पर भरोसा है और फैसला हुआ कि दामों में अत्यधिक गिरावट के कारण किसी भी समय कर्ज को डिफॉल्ट घोषित नहीं किया जाएगा। इस संबंध में एस्सेल समूह ने रविवार देर रात बयान जारी किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा