1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जेट एयरवेज दम्माम के लिए अतिरिक्त विमान चलाएगी

जेट एयरवेज दम्माम के लिए अतिरिक्त विमान चलाएगी

 Published : May 16, 2016 07:20 pm IST,  Updated : May 16, 2016 07:20 pm IST

विमान सेवा मुहैया कराने वाली निजी कंपनी जेट एयरवेज अगले महीने से सउदी अरब के पूर्वी प्रांत की राजधानी दम्माम के लिए अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन करेगी।

जेट एयरवेज साउदी अरब में बढ़ाएगी अपनी सेवाएं, दम्माम के लिए चलेंगे अतिरिक्त विमान- India TV Hindi
जेट एयरवेज साउदी अरब में बढ़ाएगी अपनी सेवाएं, दम्माम के लिए चलेंगे अतिरिक्त विमान

नई दिल्ली। विमान सेवा मुहैया कराने वाली निजी कंपनी जेट एयरवेज अगले महीने से सउदी अरब के पूर्वी प्रांत की राजधानी दम्माम के लिए अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन करेगी। मौजूदा समय में जेट एयरवेज खाड़ी के 10 शहरों के 12 हवाईअड्डों से अपने विमानों का परिचालन करती है। कंपनी ने एक विज्ञपति में बताया कि जेट एयरवेज नौ जून से दिल्ली और मुंबई दोनों जगह से दैनिक उड़ान सेवा शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें- Vistara ने पेश किया 1,499 रुपए में हवाई सफर का A-May-zing ऑफर

अभी यह सउदी अरब के किसी एक शहर से दिल्ली और मुंबई के लिए रोजाना आधार पर विमान सेवा मुहैया कराती है। इसके अलावा वह तिरवनंतपुरम, कोच्चि और कोझीकोड से भी विमान सेवा का परिचालन करती है।

भारत में चार्टर हवाई सेवाओं का होगा विस्‍तार

देश में नई चाटर्ड विमान सेवाओं के शुरू होने की राह साफ हो गई है। निजी चार्टर हवाई सेवा की बढ़ती मांग के मद्देनजर सरकार ने छह कंपनियों को ऐसी सेवाओं के लिए प्रारंभिक अनुमति दी है। ये कंपनियों मौजूदा वित्‍तवर्ष के पहले चार महीने में ही इन सेवाओं को शुरू कर सकेंगे। इन कंपनियों में एलएमसीएस इंफ्रा होल्डिंग्स, यू. वाई एविएशन, रिवर इंजीनियरिंग, चिपसैन एविएशन, एवीवी स्कायशटल और टीएएएल एंटरप्राइजेज हैं। वर्ष 2015 में कुल 10 कंपनियों को नागरिक विमानन मंत्रालय से इस संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ था। सरकार द्वारा घरेलू हवाई क्षेत्र को आगे बढ़ाने के प्रयासों के तहत इस तरह अनापत्ति प्रमाण पत्र देने में तेजी एक प्रमुख कारण है क्योंकि अभी इस बाजार में काफी क्षमता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा