1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत का निर्यात दिसंबर 2019 में लगातार 5वें महीने घटा, 1.8 प्रतिशत गिरकर रहा 27.36 अरब डॉलर

भारत का निर्यात दिसंबर 2019 में लगातार 5वें महीने घटा, 1.8 प्रतिशत गिरकर रहा 27.36 अरब डॉलर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 15, 2020 07:15 pm IST,  Updated : Jan 15, 2020 09:34 pm IST

अप्रैल-दिसंबर 2019-20 के दौरान निर्यात 1.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 239.29 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 8.9 प्रतिशत गिरकर 357.39 अरब डॉलर रहा।

Exports dip 1.8 pc in Dec 2019- India TV Hindi
Exports dip 1.8 pc in Dec 2019

नई दिल्‍ली। भारत का निर्यात लगातार पांचवें महीने दिसंबर 2019 में घटा है। बुधवार को वाणिज्‍य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर, 2019 में निर्यात 1.8 प्रतिशत घटकर 27.36 अरब डॉलर रहा।  

दिसंबर, 2019 में आयात भी 8.83 प्रतिशत घटकर 38.61 अरब डॉलर रहा, जिससे समीक्षाधीन माह के दौरान देश का व्‍यापार घाटा घटकर 11.25 अरब डॉलर पर आ गया। दिसंबर, 2018 में व्‍यापार घाटा 14.49 अरब डॉलर था।

दिसंबर, 2019 में तेल आयात 0.83 प्रतिशत घटकर 10.69 अरब डॉलर, जबकि सोने का आयात लगभग 4 प्रतिशत गिरकर 2.46 अरब डॉलर रहा।

अप्रैल-दिसंबर 2019-20 के दौरान निर्यात 1.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 239.29 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 8.9 प्रतिशत गिरकर 357.39 अरब डॉलर रहा। इस दौरान व्‍यापार घाटा 118.10 अरब डॉलर रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा