1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आत्मनिर्भर भारत पैकेज में प्रवासी मजदूरों, छोटे किसानों पर जोर, कुल 9 कदमों का ऐलान

आत्मनिर्भर भारत पैकेज में प्रवासी मजदूरों, छोटे किसानों पर जोर, कुल 9 कदमों का ऐलान

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : May 14, 2020 05:03 pm IST,  Updated : May 14, 2020 05:03 pm IST

आत्मनिर्भर भारत के लिए दूसरे पैकेज में मजदूरों और छोटे किसानों पर फोकस

finance Minister- India TV Hindi
finance Minister Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। वित्त मंत्री आज आत्म निर्भर भारत पैकेज के दूसरे चरण का ऐलान कर रही हैं। आज के पैकेज में प्रवासी मजदूरों, रेहड़ी लगाने वालो, छोटे कारोबारियों और छोटे किसानों के लिए ऐलान किए जा रहे हैं।

वित्त मंत्री ने जानकारी दी है कि आज गरीबों के लिए कुल 9 कदमों का ऐलान किया जा रहा है। उन्होने साफ किया कि इन वर्गों के लिए आगे भी और ऐलान किया जा सकता है।

आत्मनिर्भर भारत पैकेज के दूसरे चरण में प्रवासी मजदूरों के लिए 3 ऐलान किए गए हैं।

मुद्रा के जरिए शिशु लोन के लिए 1 ऐलान किया गया है

इसके साथ स्ट्रीट वेंडर के लिए 1 ऐलान है

हाउसिंग के लिए 1 ऐलान

आदिवासियो के रोजगार के लिए 1 ऐलान

छोटे किसानों के लिए 2 ऐलान शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा