वित्त मंत्री सीतारमण सोमवार को करेंगी सरकारी बैंकों के सीईओ के साथ करेंगी समीक्षा बैठक
वित्त मंत्री सीतारमण सोमवार को करेंगी सरकारी बैंकों के सीईओ के साथ करेंगी समीक्षा बैठक
Written by: India TV Business Desk
Published : Oct 13, 2019 01:44 pm IST,
Updated : Oct 13, 2019 01:44 pm IST
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार (14 अक्टूबर) को सार्वजनिक बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगी।
Finance Minister Nirmala Sitharaman
नयी दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार (14 अक्टूबर) को सार्वजनिक बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगी। इसमें ऋण वितरण में प्रगति समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
सूत्रों ने कहा कि संकटग्रस्त गैर-बैंकिंग वित्तीय क्षेत्र (एनबीएफसी) तथा लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उपक्रमों (एमएसएमई) के लिये ऋण उपलब्धता की समीक्षा किये जाने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि बैंक आंशिक ऋण गारंटी योजना तथा पूंजी दायरा बढ़ाने के लिए बाजार से पूंजी जुटाने को लेकर रिपोर्ट कार्ड पेश कर सकते हैं। यह एक महीने से भी कम समय में सार्वजनिक बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ वित्तमंत्री की दूसरी बैठक होगी।