1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 5 कंपनियों ने NCD जारी कर जुटाए 2,700 करोड़ रुपए, अपने विस्‍तार पर खर्च करेंगी धन

5 कंपनियों ने NCD जारी कर जुटाए 2,700 करोड़ रुपए, अपने विस्‍तार पर खर्च करेंगी धन

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 02, 2016 02:41 pm IST,  Updated : Aug 02, 2016 02:41 pm IST

पांच कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष में खुदरा आधार पर गैर परिवर्तनीय डिबेंचर (NCD) जारी कर 2,700 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटाई है।

5 कंपनियों ने NCD जारी कर जुटाए 2,700 करोड़ रुपए, अपने विस्‍तार पर खर्च करेंगी धन- India TV Hindi
5 कंपनियों ने NCD जारी कर जुटाए 2,700 करोड़ रुपए, अपने विस्‍तार पर खर्च करेंगी धन

नई दिल्ली। पांच कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष में खुदरा आधार पर गैर परिवर्तनीय डिबेंचर (NCD) जारी कर 2,700 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटाई है। इस राशि का इस्तेमाल कंपनियां अपनी कारोबारी जरूरत को पूरा करने के लिए करेंगी।

इससे पिछले पूरे वित्त वर्ष में कंपनियों ने एनसीडी जारी कर 33,812 करोड़ रुपए जुटाए थे। कंपनियों ने यह कोष अपने विस्तार, कार्यशील पूंजी की जरूरत को पूरा करने और अन्य सामान्य कंपनी कामकाज के लिए जुटाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से कई कंपनियां एनसीडी के जरिये नई पूंजी जुटा रही हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में 11 जुलाई तक पांच कंपनियों ने एनसीडी जारी कर 2,737 करोड़ रुपए जुटाए हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 250 करोड़ रुपए के लक्ष्य की तुलना में 1,000 करोड़ रुपए तथा एडलवेस हाउसिंग फाइनेंस ने 250 करोड़ रुपए के लक्ष्य पर 838 करोड़ रुपए जुटाए हैं। मुथूट फाइनेंस ने 250 करोड़ रुपए के लक्ष्य पर 500 करोड़ रुपए व कोसामट्टम फाइनेंस ने 125 करोड़ रुपए के लक्ष्य पर 235 करोड़ रुपए की राशि जुटाई है। इसी तरह शक्ति फाइनेंस ने 100 करोड़ रुपए के लक्ष्य पर 165 करोड़ रुपए की राशि जुटाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

NCD