1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फोर्ब्स इंडिया ने जारी की सेलिब्रिटी-100 की लिस्ट, सलमान खान टॉप पर , शाहरुख दूसरे पायदन पर खिसके

फोर्ब्स इंडिया ने जारी की सेलिब्रिटी-100 की लिस्ट, सलमान खान टॉप पर , शाहरुख दूसरे पायदन पर खिसके

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Dec 23, 2016 09:34 am IST,  Updated : Dec 23, 2016 12:26 pm IST

फोर्ब्स इंडिया ने सेलिब्रिटी-100 की लिस्ट जारी कर दी है। सलमान खान को साल 2016 के लिए नंबर वन सेलिब्रिटी चुना गया है। लिस्ट में दूसरे पायदान पर शाहरुख है।

Top 10 List: फोर्ब्स इंडिया ने जारी की सेलिब्रिटी की लिस्ट, सलमान खान टॉप पर, रोजाना कमाते है 74 लाख रुपए- India TV Hindi
Top 10 List: फोर्ब्स इंडिया ने जारी की सेलिब्रिटी की लिस्ट, सलमान खान टॉप पर, रोजाना कमाते है 74 लाख रुपए

नई दिल्ली। फोर्ब्स इंडिया ने सेलिब्रिटी-100 की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में सलमान खान को साल 2016 के लिए नंबर वन सेलिब्रिटी चुना गया है। लिस्ट में दूसरे पायदान पर शाहरुख खान है। फोर्ब्स के मुताबिक साल भर में सलमान ने 270 करोड़ रुपए कमाए हैं यानी सल्लू मियां ने हर रोज 74 लाख रुपए की कमाई की है।

शाहरुख खान नबंर दो पर खिसके

  • इस लिस्ट में 221 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर शाहरुख खान हैं।
  • तीसरे नंबर पर जगह बनाई है विराट कोहली ने जिनकी कमाई तो सिर्फ 134 करोड़ है।
  • एयरलिफ्ट, रुस्तम और हाउसफुल 3 ने अक्षय कुमार को नंबर 4 पर पहुंचा दिया है।
  • पांचवे नंबर पर टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी अपनी बायोपिक एमएसडी के दम पर टाप फाइव में बरकरार हैं।
  • नंबर 6 पर हैं दीपिका पादुकोण उनके बाद सचिन तेंदुलकर, फिर प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन और टॉप टेन की आखिरी कड़ी यानी नंबर 10 पर हैं रितिक रोशन।

लिस्ट में शामिल है 7 बॉलीवुड सितारे और 3 क्रिकेटर

  • सलमान खान रोज 74 लाख रुपया कमाते हैं। लेकिन फेम के मामले में विराट कोहली उनसे भी आगे हैं।
  • फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी-100 लिस्ट के टॉप टेन में 7 बॉलीवुड सितारे हैं तो 3 क्रिकेटर भी हैं।

किस आधार पर बनी है ये लिस्ट

  • फोर्ब्स ने इस लिस्ट को तैयार करने के लिए इंडियन सेलिब्रिटी की कमाई के साथ साथ रैंकिंग के लिए फेम यानी टीवी, अखबार, फेसबुक और ट्विटर पर नाम की चर्चा को आधार बनाया  है।
टॉप-10 सेलिब्रिटी की लिस्ट रैकिंग के आधार पर  
1. सलमान खान: 270 करोड़ रुपए
2. शाहरुख खान : 221.75 करोड़ रुपए
3. वि‍राट कोहली : 134.44 करोड़ रुपए
4. अक्षय कुमार : 203.03 करोड़ रुपए
5. महेंद्र सिंह धोनी : 122.48 करोड़ रुपए
6. दीपि‍का पादुकोण : 69.75 करोड़ रुपए
7. सचि‍न तेंदुलकर : 58 करोड़ रुपए
8. प्रि‍यंका चोपड़ा : 76 करोड़ रुपए
9. अमि‍ताभ बच्‍चन : 32.62 करोड़ रुपए
10. रि‍ति‍क रोशन : 90.25 करोड़ रुपए
नोट: कमाई इस लिस्ट का आधार नहीं है..
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा