1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश का विदेशी पूंजी भंडार एक अरब डॉलर से ज्‍यादा घटा, स्‍वर्ण भंडार में आई बहुत बड़ी कमी

देश का विदेशी पूंजी भंडार एक अरब डॉलर से ज्‍यादा घटा, स्‍वर्ण भंडार में आई बहुत बड़ी कमी

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 13, 2017 08:50 pm IST,  Updated : Jan 13, 2017 08:52 pm IST

देश के स्‍वर्ण भंडार में बहुत अधिक कमी आने की वजह से सात जनवरी को समाप्‍त सप्‍ताह के दौरान विदेशी पूंजी भंडार में 1.14 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है

देश का विदेशी पूंजी भंडार एक अरब डॉलर से ज्‍यादा घटा, स्‍वर्ण भंडार में आई बहुत बड़ी गिरावट- India TV Hindi
देश का विदेशी पूंजी भंडार एक अरब डॉलर से ज्‍यादा घटा, स्‍वर्ण भंडार में आई बहुत बड़ी गिरावट

मुंबई। देश के स्‍वर्ण भंडार में बहुत अधिक कमी आने की वजह से सात जनवरी को समाप्‍त सप्‍ताह के दौरान विदेशी पूंजी भंडार में 1.14 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह राशि 24,393.1 अरब रुपए के बराबर है। इससे पिछले सप्‍ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 62.55 करोड़ डॉलर बढ़कर 360.296 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

  • आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार घटकर 140 करोड़ डॉलर रहा, जो 1,262.9 अरब रुपये के बराबर है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 24 करोड़ डॉलर बढ़कर 336.82 अरब डॉलर हो गया, जो 22,875.6 अरब रुपए के बराबर है।
  • बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।
  • इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 57 लाख डॉलर बढ़कर 97.7 अरब रुपए दर्ज किया गया।
  • अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 94 लाख डॉलर बढ़कर 2.308 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 156.9 अरब रुपए के बराबर है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा