1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विदेशी मुद्रा भंडार में इस हफ्ते आई गिरावट, 44.36 करोड़ डॉलर घटकर रह गया 375.27 अरब डॉलर

विदेशी मुद्रा भंडार में इस हफ्ते आई गिरावट, 44.36 करोड़ डॉलर घटकर रह गया 375.27 अरब डॉलर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : May 20, 2017 02:55 pm IST,  Updated : May 20, 2017 02:56 pm IST

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 मई को समाप्त सप्ताह में 44.36 करोड़ डॉलर घटकर 375.274 अरब डॉलर रह गया। यह 24,125.7 अरब रुपए के बराबर है।

विदेशी मुद्रा भंडार में इस हफ्ते आई गिरावट, 44.36 करोड़ डॉलर घटकर रह गया 375.27 अरब डॉलर- India TV Hindi
विदेशी मुद्रा भंडार में इस हफ्ते आई गिरावट, 44.36 करोड़ डॉलर घटकर रह गया 375.27 अरब डॉलर

मुंबई। देश का विदेशी पूंजी भंडार 12 मई को समाप्त सप्ताह में 44.36 करोड़ डॉलर घटकर 375.274 अरब डॉलर रह गया। यह 24,125.7 अरब रुपए के बराबर है। इससे पहले हफ्ते में विदेशी पूंजी भंडार ने 375.71 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्‍च स्‍तर को छुआ था।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है। आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार बिना किसी बदलाव के 20.438 अरब डॉलर रहा, जो 1,312.5 अरब रुपए के बराबर है।

इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 55 लाख डॉलर बढ़कर 1.454 अरब डॉलर हो गया, जो 93.5 अरब रुपण्‍ के बराबर है। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 87 लाख डॉलर घटकर 2.28 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 146.6 अरब रुपए के बराबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा