1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आया देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 1.67 अरब डॉलर घटकर रह गया 369.6 अरब डॉलर

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आया देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 1.67 अरब डॉलर घटकर रह गया 369.6 अरब डॉलर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 23, 2016 07:04 pm IST,  Updated : Sep 23, 2016 07:04 pm IST

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए विदेशी मुद्रा भंडार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश का मुद्रा भंडार अपने रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद घट गया है।

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आया देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 1.67 अरब डॉलर घटकर रह गया 369.6 अरब डॉलर- India TV Hindi
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आया देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 1.67 अरब डॉलर घटकर रह गया 369.6 अरब डॉलर

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए विदेशी मुद्रा भंडार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश का मुद्रा भंडार अपने रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद घट गया है। 16 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.679 अरब डॉलर घटकर 369.6 अरब डॉलर रह गया। पिछले सप्‍ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.513 अरब डॉलर बढ़कर 371.279 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था।

रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ा हिस्सा रखने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 1.673 अरब डॉलर घटकर 344.073 अरब डॉलर रह गईं। डॉलर के हिसाब से तय किए जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों पर भंडार में शामिल यूरो, पौंड और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं के साथ डॉलर की विनिमय दर में घट-बढ़ का भी असर पड़ता है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण आरक्षित भंडार 21.642 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश का विशेष निकासी अधिकार भी 23 लाख डॉलर घटकर 1.491 अरब डॉलर रह गया, जबकि आईएमएफ में देश का मुद्राभंडार 37 लाख डॉलर घटकर 2.392 अरब डॉलर रह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा