1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Forex reserves 3.017 अरब डॉलर घटा, 542.021 अरब डॉलर की है हमारे पास विदेशी मु्द्रा

Forex reserves 3.017 अरब डॉलर घटा, 542.021 अरब डॉलर की है हमारे पास विदेशी मु्द्रा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 03, 2020 02:39 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 02:39 pm IST

समीक्षावधि में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की प्रमुख वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में कमी आना है।

Forex reserves drop USD 3.017 bn to USD 542.021 bn- India TV Hindi
Forex reserves drop USD 3.017 bn to USD 542.021 bn Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 3.017 अरब डॉलर घटकर 542.021 अरब डॉलर रह गया। इससे पूर्व के हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहु्ंच गया था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार इस संबंध मं आंकड़े जारी किए। इससे पहले 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.378 अरब डॉलर बढ़कर 545.038 अरब डॉलर रहा था।

समीक्षावधि में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की प्रमुख वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में कमी आना है। यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक अहम अंग होता है। इस दौरान एफसीए 1.523 अरब डॉलर घटकर 499.941 अरब डॉलर रह गया।

रिजर्व बैंक के आंकड़े दर्शाते हैं कि समीक्षाधीन सप्ताह में देश का कुल स्वर्ण भंडार 1.441 अरब डॉलर कम होकर 35.999 अरब डॉलर रह गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिला विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) एक करोड़ डॉलर घटकर 1.472 अरब डॉलर रह गया।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास जमा देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी 4.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.608 अरब डॉलर रह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा