Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. All-time High : विदेशी मुद्रा भंडार पहुंचा रिकॉर्ड स्‍तर पर, पहली बार छुआ 400.72 अरब डॉलर का आंकड़ा

All-time High : विदेशी मुद्रा भंडार पहुंचा रिकॉर्ड स्‍तर पर, पहली बार छुआ 400.72 अरब डॉलर का आंकड़ा

Abhishek Shrivastava Published : Sep 15, 2017 08:04 pm IST, Updated : Sep 15, 2017 08:04 pm IST

8 सितंबर को समाप्‍त सप्‍ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 2.604 अरब डॉलर बढ़कर 400.72 अरब डॉलर हो गया है, जो अब तक का रिकॉर्ड उच्च स्तर है।

All-time High : विदेशी मुद्रा भंडार पहुंचा रिकॉर्ड स्‍तर पर, पहली बार छुआ 400.72 अरब डॉलर का आंकड़ा- India TV Paisa
All-time High : विदेशी मुद्रा भंडार पहुंचा रिकॉर्ड स्‍तर पर, पहली बार छुआ 400.72 अरब डॉलर का आंकड़ा

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। 8 सितंबर को समाप्‍त सप्‍ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 2.604 अरब डॉलर बढ़कर 400.72 अरब डॉलर हो गया है, जो अब तक का रिकॉर्ड उच्च स्तर है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में वृद्धि होने से विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। इससे पहले के सप्‍ताह में मुद्रा भंडार 3.572 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 398.122 अरब डॉलर के स्‍तर पर पहुंचा था।

समीक्षा अधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 376.209 अरब डॉलर हो गईं। विदेशी मुद्रा भंडार में एफसीए की अहम हिस्‍सेदारी है। डॉलर में अभिव्‍यक्‍त किए जाने वाली एफसीए पर, भंडार में मौजूद गैर-डॉलर मुद्राओं जैसे यूरो, पौंड, येन में होने वाले बदलाव का भी असर पड़ता है।

इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार बिना किसी बदलाव के 20.691 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित बना रहा। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ विशेष आहरण अधिकार भी 1.42 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.520 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ में भारत का भंडार भी 2.14 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 2.304 अरब डॉलर हो गया।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement