Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल, डीजल की कीमतों में फिर गिरावट जारी, ये है आज की कीमतें

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में फिर गिरावट जारी, ये है आज की कीमतें

Reported by: IANS Published : Dec 07, 2018 11:44 am IST, Updated : Dec 07, 2018 11:44 am IST

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 70.92 रुपये, 72.97 रुपये, 76.50 रुपये और 73.57 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में फिर गिरावट जारी, ये है आज की कीमत- India TV Paisa

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में फिर गिरावट जारी, ये है आज की कीमत

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले लगातार 13 दिनों तक रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम घटने के बाद बुधवार को कीमतों में स्थिरता बनी रही। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी का रुख बना हुआ है, जिससे पेट्रोल और डीजल में आगे भी राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। ब्रेंट क्रूड का भाव अब तक 60 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बना हुआ है।

तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के भाव में 40 पैसे प्रति लीटर, जबकि कोलकाता में 39 पैसे और चेन्नई में 42 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। 

वहीं, डीजल की कीमतों में दिल्ली और कोलकाता में 41 पैसे जबकि मुंबई में 43 पैसे और चेन्नई मे 44 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 70.92 रुपये, 72.97 रुपये, 76.50 रुपये और 73.57 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

चारों महानगरों के पेट्रोल पंप स्टेशनों पर डीजल क्रमश: 65.55 रुपये, 67.28 रुपये, 68.59 रुपये और 69.19 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।

ब्रेंट क्रूड का फरवरी डिलीवरी वायदा सौदा शुक्रवार को आईसीई पर पिछले सत्र के मुकाबले 0.70 फीसदी की कमजोरी के साथ 59.64 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था। 

वहीं, नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई का जनवरी डिलीवरी अनुबंध 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 51.76 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था। पिछले सत्र में अंतर्राष्ट्रीय बाजार से कमजोर संकेत मिलने से घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर भी कच्चे तेल में भारी गिरावट आई। 

एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वायदा गुरुवार को 192 रुपये यानी 5.05 फीसदी लुढ़ककर 3,610 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement