1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. प्रॉविडेंट फंड पर दिसंबर तिमाही में मिलेगा 7.8% ब्याज, सरकार ने जारी की अधिसूचना

प्रॉविडेंट फंड पर दिसंबर तिमाही में मिलेगा 7.8% ब्याज, सरकार ने जारी की अधिसूचना

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Oct 25, 2017 12:15 pm IST,  Updated : Oct 25, 2017 12:15 pm IST

पहली अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलने वाली तिमाही के दौरान जनरल प्रॉविडेंट फंड और इस तरह के दूसरे फंड्स पर 7.8 फीसदी सालाना की दर से ब्याज दिया जाएगा

प्रॉविडेंट फंड पर दिसंबर तिमाही में मिलेगा 7.8% ब्याज, सरकार ने जारी की अधिसूचना- India TV Hindi
प्रॉविडेंट फंड पर दिसंबर तिमाही में मिलेगा 7.8% ब्याज, सरकार ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिसंबर तिमाही के लिए जनरल प्रॉविडेंट फंड, कंट्रिब्यूट्री प्रॉविडेंट फंड और इस तरह के दूसरे फंड्स पर दिए जाने वाले ब्याज में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है, सितंबर तिमाही की तरह दिसंबर तिमाही यानि पहली अक्टूबर से लेकर 31 दिसंबर के दौरान इस तरह के सभी प्रॉविडेंट फंड्स पर सालाना 7.8 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इसको लेकर घोषणा की है।

वित्तमंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पहली अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलने वाली तिमाही के दौरान जनरल प्रॉविडेंट फंड और इस तरह के दूसरे फंड्स पर 7.8 फीसदी सालाना की दर से ब्याज दिया जाएगा, इस सिलसिले में अधिसूचना 23 अक्टूबर को जारी की जा चुकी है।

पिछले कुछ समय से सरकार ने प्रॉविडेंट पर दिए जाने वाले ब्याज में कटौती करना शुरू की है, वित्तवर्ष 2015-16 के दौरान प्रॉविडेंट फंड्स स्कीम पर सरकार की तरफ से 8.7 फीसदी ब्याज दिया गया था जिसे 2016-17 में घटाकर 8.1 फीसदी किया गया है और अब 2017-18 में इसे और भी कम करके 7.8 फीसदी कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा