1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इंडिगो दे रही है सिर्फ 834 रुपए में हवाई सफर का मौका, 25 फीसदी डिस्काउंट पर लें जेट एयरवेज की टिकट

इंडिगो दे रही है सिर्फ 834 रुपए में हवाई सफर का मौका, 25 फीसदी डिस्काउंट पर लें जेट एयरवेज की टिकट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Oct 13, 2016 03:27 pm IST,  Updated : Oct 13, 2016 03:27 pm IST

IndiGo त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रमोशनल ऑफर लेकर आई है। फ्लाइट्स की टिकट सिर्फ 834 रुपए में ले सकते हैं। एयर टिकट 17 अक्टूबर तक बुक किया जा सकता है।

IndiGo दे रही है सिर्फ 834 रुपए में हवाई सफर का मौका, 25 फीसदी डिस्काउंट पर लें जेट एयरवेज की टिकट- India TV Hindi
IndiGo दे रही है सिर्फ 834 रुपए में हवाई सफर का मौका, 25 फीसदी डिस्काउंट पर लें जेट एयरवेज की टिकट

नई दिल्ली। घरेलू एयरलाइन कंपनी इंडिगो (IndiGo) त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रमोशनल ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत आप चुनिंदा घरेलू रूटों पर उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स की टिकट सिर्फ 834 रुपए में ले सकते हैं। इंडिगो की एयर टिकट 17 अक्टूबर तक बुक किया जा सकता है। इसके तहत 30 अक्टूबर, 2016 से 13 अप्रैल, 2017 के बीच यात्राएं की जा सकेंगी। दूसरी ओर जेट एयरवेज बेस फेयर पर 25 फीसदी तक छूट दे रही है।

ये है ऑफर की पूरी जानकारी

  • इंडिगो के प्रमोशनल ऑफर के तहत दिल्ली-जयपुर के लिए 867 रुपए में टिकट बिक की जा सकती है।
  • ऑफर के तहत बुक किए गए टिकट का पैसा नहीं लौटाया जाएगा।
  • टिकट कैंसिल करवाने की स्थिति में सिर्फ टैक्स लौटाई जाएगी।
  • दिल्ली-मुंबई के बीच नवंबर के मध्य में यात्रा करने के लिए टिकट 2,030 रुपए में उपलब्ध है।
  • अगले सप्ताह की टिकट लेने पर इसकी कीमत 5,600 रुपए चुकानी होगी।

तस्‍वीरों में देखिए देश के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट

Airport

AgattiIndiaTV Paisa

shimlaIndiaTV Paisa

lehIndiaTV Paisa

mizoIndiaTV Paisa

CSTIndiaTV Paisa

IGIIndiaTV Paisa

यह भी पढ़ें: आपदा के वक्‍त किराया नहीं बढ़ा सकेंगी एयरलाइंस कंपनियां

बेस फेयर पर 25 फीसदी डिस्काउंट

  • एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज ने खास सस्ते किरायों का ऑफर निकाला है।
  • इसके तहत किराए में बेस फेयर पर 25 फीसदी तक छूट दी जा रही है।
  • 12 अक्टूबर की आधी रात यानी आज रात 12 बजे से लागू हो रहा ये ऑफर कंपनी के संपूर्ण नेटवर्क के लिए है।
  • 12-17 अक्तूबर के इस ऑफर के जरिए जेट एयरवेज के नेटवर्क पर इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए आप तुरंत यात्रा कर सकेंगे।
  • हालांकि घरेलू मार्गों पर यात्रा 30 अक्टूबर से की जा सकेगी
  • इसके अलावा कंपनी फ्रीचार्ज के जरिए पेमेंट करने पर एक्सक्लूसिव ऑफर भी लाई है।
  • इसमें आपको फ्रीचार्ज से पे करने पर 10 फीसदी का ऑफ या 250 रुपए तक का कैशबैक फ्लाइट टिकटों पर मिल पाएगा।
  • आपको जेट एयरवेज की वेबसाइट https://www.jetairways.com/EN/IN/Home.aspx या एप के जरिए पेमेंट करना होगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा