1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गोदरेज ग्रुप की नजर और ज्‍यादा अधिग्रहण पर, तेज ग्रोथ के लिए कंपनी ने बनाई योजना

गोदरेज ग्रुप की नजर और ज्‍यादा अधिग्रहण पर, तेज ग्रोथ के लिए कंपनी ने बनाई योजना

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Aug 20, 2016 04:04 pm IST,  Updated : Aug 20, 2016 04:04 pm IST

गोदरेज ग्रुप इनऑर्गेनिक ग्रोथ रूट पर फोकस कर रहा है और उसे लगता है कि और अधिक अधिग्रहण के लिए यह बेहतर समय है।

गोदरेज ग्रुप की नजर और ज्‍यादा अधिग्रहण पर, तेज ग्रोथ के लिए कंपनी ने बनाई योजना- India TV Hindi
गोदरेज ग्रुप की नजर और ज्‍यादा अधिग्रहण पर, तेज ग्रोथ के लिए कंपनी ने बनाई योजना

कोलकाता। गोदरेज ग्रुप इनऑर्गेनिक ग्रोथ रूट पर फोकस कर रहा है और उसे लगता है कि और अधिक अधिग्रहण के लिए यह बेहतर समय है। गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन आदि गोदरेज ने कहा कि वह एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के विकासशील देशों में अधिग्रहण पर नजर रखे हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि हम अधिग्रहण पर पूरा जोर लगा रहे हैं। हम एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के विकासशील देशों में अधिग्रहण पर गौर कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समूह ने पिछले कुछ सालों के दौरान कुछ कारोबारों का अधिग्रहण किया है। खुद के विस्तार पर देरी का दबाव है।

समूह के दस साल में दस गुना वृद्धि के लक्ष्य पर उन्होंने कहा कि मुख्य तौर पर जो भी अधिग्रहण किया जाएगा वह व्यक्तिगत और घरेलू रखरखाव के क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अधिग्रहण के लिए हालांकि कोई बजट तय नहीं किया गया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस वित्त वर्ष में अधिग्रहण के लिए सौदे तय कर लिए जाएंगे। गोदरेज समूह के तहत तीन कंपनियां -गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज कंज्यूमर केयर और गोदरेज एग्रोवेट-आती हैं। देश में 75 करोड़ और दुनियाभर में 1.1 अरब इसका ग्राहक आधार है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में कामकाज में सुस्ती है, इसलिए दाम भी कम हैं और इस लिहाज से यह अधिग्रहण का सही समय है। खपत वृद्धि के बारे में गोदरेज ने कहा कि बेहतर मानूसन के चलते चालू तिमाही से उपभोक्ता मांग बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा