1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी, दिल्ली में 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 29,000 रुपए

सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी, दिल्ली में 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 29,000 रुपए

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jun 07, 2016 05:20 pm IST,  Updated : Jun 07, 2016 05:20 pm IST

विदेशों में कमजोरी के रूख के बीच हाजिर बाजार में ज्वैलर्स और ग्राहकों की कमजोर मांग के कारण लगातार दूसरे दिन सोने में गिरावट दर्ज की गई।

सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी, दिल्ली में 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 29,000 रुपए- India TV Hindi
सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी, दिल्ली में 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 29,000 रुपए

नई दिल्ली। विदेशों में कमजोरी के रूख के बीच हाजिर बाजार में ज्वैलर्स और ग्राहकों की कमजोर मांग के कारण लगातार दूसरे दिन सोने में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 10 रुपए की गिरावट के साथ 29,030 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं इंडस्ट्रियल यूनिट्स और कॉइन मेकर्स की कमजोर मांग के कारण चांदी की कीमत भी 50 रुपए की गिरावट के साथ 39,150 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रूख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं और ग्राहकों की सुस्त मांग के कारण बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर दबाव रहा। घरेलू बाजार में कीमतों को रूख निर्धारित करने वाले वैश्विक बाजार, सिंगापुर में सोने की कीमत 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 1,243 डॉलर प्रति औंस रह गई। जबकि चांदी की कीमत 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 16.36 डॉलर प्रति औंस रह गई। दूसरी ओर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 25 पैसे और मजबूत होता हुआ दिन के कारोबार में 66.72 रुपए प्रति डॉलर के स्तर को छू गया जिससे सोना-चांदी का आयात महंगा हो गया।

जानिए सोने से जुड़े ये फैक्‍ट्स

Facts of Gold

Gold-1Facts of Gold

Gold-2Facts of Gold

Gold-3Facts of Gold

Gold-4Facts of Gold

Gold-5Facts of Gold

राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता की कीमत 10-10 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,030 रुपए और 28,880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। कल के कारोबार में सोने में 185 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि गिन्नी की कीमत 22,900 रुपए प्रति 8 ग्राम पर स्थिरता का रख लिए बंद हुई। सोने की तरह चांदी तैयार की कीमत 50 रुपए की गिरावट के साथ 39,150 रुपए प्रति किग्रा और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 115 रुपए की गिरावट के साथ 39,040 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। दूसरी ओर चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 67,000 रुपए और बिकवाल 68,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर अपरिवर्तित बंद हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा