1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज क्या हैं सोना चांदी के भाव? जानिए अपने शहर में 22 कैरेट और 24 कैरेट के भाव

आज क्या हैं सोना चांदी के भाव? जानिए अपने शहर में 22 कैरेट और 24 कैरेट के भाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 24, 2021 11:03 am IST,  Updated : May 24, 2021 11:03 am IST

सोना चांदी खरीदने जा रहे हैं तो इस खबर में 24 कैरेट सोना चांदी के भाव जरूर जान लें।

Gold price today 24 may 2021 check 22 carat 24 carat 10...- India TV Hindi
Gold price today 24 may 2021 check 22 carat 24 carat 10 gram rate list  

सोना चांदी खरीदने जा रहे हैं तो इस खबर में 24 कैरेट सोना चांदी के भाव जरूर जान लें। सोमवार 24 मई को दिल्ली के बाजार में सोने की कीमत 49,460.0 रुपये प्रति 10 ग्राम रही हैं। कल की तुलना में सोना आज 140.0 रुपये गिरा है। वहीं चांदी की कीमत 72,590.0 रुपये प्रति किलोग्राम रही। कल चांदी की कीमत 73,880.0 रुपये थी।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सोने की कीमत 46,900 थी जो अब बढ़कर 48,500 पर पहुंच गई है। कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बीच सोने की ओर निवेशक फिर मुड़े थे, जिसके चलते सोना चढ़ा। गोल्ड अब भी अपने रिकॉर्ड हाई 52,200 से काफी सस्ता चल रहा हैं। दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 43 रुपए यानी 0.09 प्रतिशत की हानि के साथ 48,501 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 6,118 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

आज से खरीदें सोवरेन गोल्ड बॉण्ड

इसके साथ ही आज से सॉवरेन गोलड बांड की दूसरी किस्त की बिक्री भी शुरू हो गई है। मोदी सरकार ने सरकारी स्वर्ण बांड की दूसरी श्रृंखला के तहत निर्गम मूल्य 4,842 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। बांड अभिदान के लिये 24 मई से 28 मई के बीच खुलेगा, जबकि निर्गम जारी की तिथि एक जून है। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2021-22 की पहली श्रृंखला के लिए निर्गम मूल्य 4,777 रुपये प्रति ग्राम तय किया था, जो 17 मई से पांच दिनों तक निवेश के लिए खोला गया था। सरकार ने मई 2021 से सितंबर 2021 तक छह किश्तों में बॉन्ड जारी करने का फैसला किया है।

मिलेगा 50 रुपये का डिस्काउंट 

सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ परामर्श से ऑनलाइन आवेदन करने वाले और डिजिटल तरीके से भुगतान करने वाले निवेशकों को निर्गम मूल्य पर 50 रुपये प्रति ग्राम छूट देने का फैसला लिया है। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,792 रुपये प्रति ग्राम होगा। भारतीय रिजर्व बैंक भारत सरकार की ओर से बॉन्ड जारी करेगा। आरबीआई बॉन्ड का मूल्य 999 शुद्धता वाले सोने के अभिदान अवधि से पिछले सप्ताह के अंतिम तीन कारोबारी दिनों में बंद भाव के औसत के आधार पर तय करता है।

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  बैंक के OTP के नाम हो रहा है फ्रॉड, खाली हो सकता है अकाउंट, ऐसे रहे सावधान

यहां से खरीदें 

ये बॉन्ड बैंकों (लघु वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और एनएसई तथा बीएसई जैसे मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों के जरिए बेचे जाएंगे। योजना के तहत आम निवेशक न्यूनतम एक ग्राम सोना और अधिकतम चार किलो ग्राम सोना का निवेश कर सकते हैं। इसकी निवेश अवधि आठ वर्ष है, जिसमें पांचवे साल के बाद निकलने का विकल्प भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा