1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना 340 रुपये और चांदी 1,306 रुपये मजबूत, विदेशी संकेतों का असर

सोना 340 रुपये और चांदी 1,306 रुपये मजबूत, विदेशी संकेतों का असर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 17, 2020 06:07 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 06:07 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,954 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा

gold and silver price today- India TV Hindi
gold and silver price today Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच सोमवार को स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 340 रुपये की बढ़त के साथ 53,611 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,271 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी भी 1,306 रुपये की बढ़त के साथ 69,820 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,514 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 340 रुपये चढ़ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों के रुख के अनुरूप यहां भी सोने की चमक बढ़ गई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,954 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी मामूली बढ़त के साथ 26.81 डॉलर प्रति औंस रही। पटेल ने कहा कि वैश्विक आर्थिक वृद्धि को लेकर चिंता से सोने की कीमतों में तेजी आई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस बाजार अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि कोराना वायरस संकट, वैश्विक अर्थव्यस्था के हालात और चीनी-अमेरिका व्यापारित रिश्तों में लगतार तनाव के बीच ग्लोबल कमोडिटी बाजार में सोना आने वाले दिनों में 1930-1965 डालर प्रति औंस रह सकता है। घरेलू बाजार में भाव 52000-52750 रुपये प्रति दस ग्राम के इर्द गिर्द रहने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा