1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. खुशखबरी: सस्ता हुआ तेल, आज ही फुल करवा लीजिए गाड़ी की टंकी

खुशखबरी: सस्ता हुआ तेल, आज ही फुल करवा लीजिए गाड़ी की टंकी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 18, 2021 08:35 am IST,  Updated : Aug 18, 2021 08:35 am IST

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर व डीजल भी 89.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

खुशखबरी: महीने भर बाद...- India TV Hindi
खुशखबरी: महीने भर बाद सस्ता हुआ तेल, आज ही फुल करवा लीजिए गाड़ी की टंकी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की महंगाई की मार झेल रही आम जनता को बुधवार 18 अगस्त को बड़ी राहत मिल गई है। देश में 32 दिनों बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया है। आज घरेलू तेल विपणन कंपनियों ने डीजल के दाम में 20 पैसे की कटौती कर दी है। हालां​कि पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने अंतिम बार 17 जुलाई को पेट्रोल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया था।
 
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर व डीजल भी 89.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में आज पेट्रोल 107.83 रुपये में और ताजा कटौती के बाद डीजल 97.24 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। अन्य शहरों की बात करें तो जयपुर में पेट्रोल 108.71 और डीजल 98.81 रुपये, इंदौर में पेट्रोल 110.26 और डीजल 98.54 रुपये, भोपाल में पेट्रोल 110.2 और डीजल 98.46 रुपये, चंडीगढ़ में पेट्रोल 102.87 और डीजल 91.71 रुपये, नोएडा में पेट्रोल 99.02 रुपये और डीजल 90.14 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 98.92 और डीजल 90.06 रुपये तथा आगरा में पेट्रोल 98.61 और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्टब्लेयर में 

देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार बिक रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिलता है। तो आपको बता दें कि भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में है और सबसे महंगा राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 85.28 रुपये और डीजल 83.61 रुपये में मिल रहा है। वहीं श्रीगंगानगर में पेट्रोल 113.2 रुपये और डीजल 102.93 रुपये में मिल रहा है। 

इन राज्यों में 100 के पार पेट्रोल

ये राज्‍य और केंद्र शासित प्रदेश राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लद्दाख, कर्नाटक, जम्‍मू एवं कश्‍मीर, ओड़‍िशा, तमिलनाडु, बिहार, केरल, पंजाब, सिक्किम, पुड्डुचेरी, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और हरियाणा हैं। मध्यप्रदेश सरकार पेट्रोल पर सबसे अधिक 31.55 रुपये टैक्स वसूल रही है, जबकि राजस्थान सरकार डीजल पर देश में सबसे अधिक 21.82 रुपये टैक्स के जरिए काम रही है।

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा