1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल-डीजल को लेकर आज भी आई 'अच्छी खबर', जानिए क्या हैं आपके शहर में कीमतें

पेट्रोल-डीजल को लेकर आज भी आई 'अच्छी खबर', जानिए क्या हैं आपके शहर में कीमतें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2021 08:33 am IST,  Updated : Mar 06, 2021 08:33 am IST

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के हाहाकार के बीच बीता हफ्तार पूरी तरह से शांत गुजरा। पिछले शनिवार से लेकर आज शनिवार 6 मार्च तक कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुई।

पेट्रोल-डीजल को लेकर...- India TV Hindi
पेट्रोल-डीजल को लेकर आज भी आई 'अच्छी खबर', जानिए क्या हैं आपके शहर में कीमतें Image Source : INDIA TV

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के हाहाकार के बीच बीता हफ्तार पूरी तरह से शांत गुजरा। पिछले शनिवार से लेकर आज शनिवार 6 मार्च तक कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुई। हालांकि ओपेक देशों के प्रोडक्श घटाने के फैसले के बाद दो दिन में ही कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में करीब 5 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में जल्द ही कीमतों में उछाल देखा जा सकता है। शनिवार की कीमतों की बात करें तो दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 91.17 रुपये और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। 

शनिवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 97.57 रुपये और डीजल 88.60 पर बिक रहा है। चेन्नई  में पेट्रोल 93.17 रुपये और डीजल 86.45 रुपये पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 91.35 और डीजल 84.35 रुपये, भोपाल में पेट्रोल 99.21 और डीजल 89.76 रुपये, रांची में पेट्रोल 88.54 रुपये और डीजल 86.12 रुपये, बेंगलुरु में पेट्रोल  94.22 और डीजल 86.37 रुपये, पटना में पेट्रोल 93.48 और डीजल 86.73 रुपये, चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.73 और डीजल 81.17 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 89.31 और डीजल 81.85 रुपये में बिक रहा है। 

चुनावी राहत?

जानकारों के मुताबिक देश के 5 राज्यों में चुनाव हैं। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम घरेलू बाजार में स्थिर हैं। चुनाव खत्म होते ही माना जा रहा है कि कीमत फिर बढ़ सकती हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान भी 48 दिनों तक दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ था। उसके बाद लगभग रोज कीमतें बढ़ीं। इस बीच पेट्रोल डीजल के जीएसटी के दायरे में आने की चर्चा हो रही है। जिसके चलते माना जा रहा है कि पेट्रोल 75 रुपये तक आ सकता है।  

जनवरी से पेट्रोल 7.36 रुपये और डीजल 07.60 रुपये महंगा 

2021 के साल में पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी का दौर जारी है। इस साल जनवरी और फरवरी की बात करें तो 25 दिनों मे ही पेट्रोल 7.36 रुपये महंगा हो चुका है। फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल 04.74 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल के साथ-साथ डीजल भी आसमान में पहुंच गया है। फरवरी महीने में इसकी कीमत में 4.52 रुपये का इजाफा हो चुका है। नए साल में देखें तो डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा