1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतों की घोषणा, जानिए आपके शहर में तेल के दाम

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतों की घोषणा, जानिए आपके शहर में तेल के दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 23, 2021 08:11 am IST,  Updated : Sep 23, 2021 08:11 am IST

IOCL की ओर से हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल की कीमतें जारी कर दी जाती है। सितंबर के महीने में दो बार कीमतों में कटौती दर्ज हुई है।

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल...- India TV Hindi
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतों की घोषणा, जानिए आपके शहर में तेल के दाम 

पेट्रोल और डीजल की गुरुवार के लिए कीमतों की घोषणा कर दी गई है। देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने  आज (23 सितंबर 2021) तेल की कीमतों में लगातार 18वें दिन कोई भी बदलाव नहीं किया है। जानकारी हो कि इससे पहले 05 सितंबर 2021 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे की कमी हुई थी। बता दें कि 17 जुलाई के बाद से तेल के दाम में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, वहीं कीमतों में कटौती जरूर हुई है।

IOCL की ओर से हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल की कीमतें जारी कर दी जाती है। सितंबर के महीने में दो बार कीमतों में कटौती दर्ज हुई है। रविवार से पहले बुधवार को पेट्रोल डीजल के दाम 15-15 पैसे घटे थे। वहीं इससे पहले,  भी दोनों ईंधन की कीमतों में इतनी ही कमी की गई थी। पिछले करीब एक पखवाड़े में अब तक डीजल 1 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा सस्ता हो चुका है। 

ये हैं दिल्ली मुंबई के दाम

दिल्ली में तेल की कीमतों पर गौर करें तो यहां पेट्रोल 101.19 पैसे प्रति लीटर वहीं, डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 107.26 रुपये प्रति लीटर वहीं, डीजल 96.19 पैसे प्रति लीटर है। हालांकि, अभी भी पेट्रोल-डीजल रिकॉर्ड स्तर पर बिक रहा है और अधिकतर शहरों में पेट्रोल के भाव 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है और कई शहरों में तो डीजल ने भी 100 का आंकडा पार कर दिया है। 

अन्य शहरों में क्या हैं तेल की कीमतें 

  • कोलकाता में आज पेट्रोल 101.62 रुपये और डीजल 91.71 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में आज पेट्रोल 98.96 रुपये और डीजल 93.26 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु में आज पेट्रोल 104.70 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में आज पेट्रोल 98.30 रुपये और डीजल 89.02 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में आज पेट्रोल 103.79 रुपये और डीजल 94.55 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर में आज पेट्रोल 108.13 रुपये और डीजल 97.76 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम में आज पेट्रोल 98.94  रुपये और डीजल 89.32 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद में आज पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 96.69 रुपये प्रति लीटर
  • रांची में आज पेट्रोल 96.21 रुपये और डीजल 93.57 रुपये प्रति लीटर
  • देहरादून में आज पेट्रोल 97.68 रुपये और डीजल 89.43 रुपये प्रति लीटर
  • शिमला में आज पेट्रोल 98.96 और डीजल 88.13 रुपये प्रति लीटर

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा