1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल हुआ महंगा, भारत में घोषित हुए पेट्रोल डीजल के ताजा रेट

Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल हुआ महंगा, भारत में घोषित हुए पेट्रोल डीजल के ताजा रेट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 30, 2021 08:31 am IST,  Updated : Aug 30, 2021 08:31 am IST

कच्चे तेल के बाजार में एक बार फिर तेजी का रुख जारी है। ब्रेंट क्रूड एक बार फिर 73 डॉलर पर आ गया है।

Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल हुआ...- India TV Hindi
Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल हुआ महंगा, भारत में घोषित हुए पेट्रोल डीजल के ताजा रेट

पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर आज भी आम लोगों को राहत मिली है। देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों ने लगातार छठवें दिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार 24 अगस्त को तेल की कीमतों में बदलाव किया गया था। तब पेट्रोल डीजल में 15 पैसे की कटौती की गई थी। तब से अबतक पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। 

दूसरी ओर कच्चे तेल के बाजार में एक बार फिर तेजी का रुख जारी है। ब्रेंट क्रूड एक बार फिर 73 डॉलर पर आ गया है। ऐसे में तेल की कीमतों में फिलहाल किसी बड़ी कटौती की संभावना फिलहाल नहीं है। बता दें कि इसी महीने ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 4 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया था, कच्चा तेल 66 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया था। लेकिन भारत में तब भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में खास कटौती नही की गई। 

पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव न होने के चलते दिल्ली में आज भी पेट्रोल का रेट 101.49 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसी तरह मुंबई में पेट्रोल आज भी 107.52 रुपये प्रति लीटर है और डीजल का भाव 96.48 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 101.82 रुपये पर बिक रहा है, जबकि डीजल 91.98 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का रेट 99.20 रुपये है और डीजल 93.52 रुपये प्रति लीटर पर है।

अन्य शहरों की बात करें तो बेंगलुरु में आज पेट्रोल 104.98 रुपये और डीजल 94.34 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में आज पेट्रोल 98.56 रुपये और डीजल 89.29 रुपये प्रति लीटर,पटना में आज पेट्रोल 103.99 रुपये और डीजल 94.75 रुपये प्रति लीटर, जयपुर में आज पेट्रोल 108.42 रुपये और डीजल 98.06 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम में आज पेट्रोल 99.21  रुपये और डीजल 89.60 रुपये प्रति लीटर, हैदराबाद में आज पेट्रोल 105.54 रुपये और डीजल 96.99 रुपये प्रति लीटर, रांची में आज पेट्रोल 96.42 रुपये और डीजल 93.86 रुपये प्रति लीटर, देहरादून में आज पेट्रोल 97.89 रुपये और डीजल 89.71 रुपये प्रति लीटर और शिमला में आज पेट्रोल 99.00 और डीजल 88.18 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा