1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Google के लिए भारत है संभावनाओं से भरा बाजार, इसलिए सर्च एल्‍गोरिदम में किया सुधार

Google के लिए भारत है संभावनाओं से भरा बाजार, इसलिए सर्च एल्‍गोरिदम में किया सुधार

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jun 19, 2016 09:14 am IST,  Updated : Jun 19, 2016 09:18 am IST

बहुत बड़े यूजर बेस और कम इंटरनेट पेनीट्रेशन के साथ भारत Google और फेसबुक जैसी कंपनियों के बिजनेस के लिए प्रमुख ग्रोथ बाजार है।

Better Results: Google के लिए भारत है संभावनाओं से भरा बाजार, इसलिए सर्च एल्‍गोरिदम में किया सुधार- India TV Hindi
Better Results: Google के लिए भारत है संभावनाओं से भरा बाजार, इसलिए सर्च एल्‍गोरिदम में किया सुधार

नई दिल्‍ली। बहुत बड़े यूजर बेस और कम इंटरनेट पेनीट्रेशन के साथ भारत गूगल (Google) और फेसबुक जैसी कंपनियों के बिजनेस के लिए प्रमुख ग्रोथ मार्केट है। दुनिया में दूसरा सबसे ज्‍यादा इंटरनेट बेस होने के बाद भी भारत में इंटरनेट की लोगों तक पहुंच तकरीबन 30 फीसदी है। गूगल के कुल रेवेन्‍यू में भारत की हिस्‍सेदारी तकरीबन 1 फीसदी है बावजूद  इसके गूगल का यहां फोकस कुछ ज्‍यादा है। इसलिए वहां यहां कुछ नया और बेहतर करने की कोशिश करता रहता है। इसी कड़ी में गूगल ने अब बॉलीवूड के सर्च को और बेहतर बनाने की घोषणा की है।

बॉलीवूड है भारतीयों का पहला प्‍यार

भारतीयों का पहला प्‍यार बॉलीवूड है और गूगल यह बहुत अच्‍छी तरह से जानता है। अमेरिका की इस सर्च इंजन कंपनी ने अपने भारतीय यूजर्स की सुविधा के लिए अपने सर्च एल्‍गोरिदम में कुछ सुधार करने की घोषणा की है। गूगल अब बॉलीवूड संबंधी सर्च जैसे कलाकार, फि‍ल्‍म, और यहां तक कि शोटाइम आदि के बारे में केवल लिंक की लिस्‍ट उपलब्‍ध कराने के बजाये अब स्‍वयं सीधे जवाब देगा।

गूगल ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि भारत में स्‍मार्टफोन के जरिये होने वाली प्रत्‍येक 10 गूगल सर्च में से एक सिनेमा के बारे में होती है। गूगल इंडिया ने कहा है कि अपने यूजर्स और उनके जुनून का सम्‍मान करने के लिए गूगल पर सिनेमा से जुड़े हर सर्च को और अधिक मजबूत बनाया गया है। इसमें अधिक स्‍ट्रक्‍चर्ड उत्‍तर देने, विजुअल एलीमेंट्स और यूजर्स एक्‍सपीरिएंस को सुविधाजनक बनाने पर फोकस किया गया है।

बॉलीवूड के बारे में सर्च को और अधिक बढ़ाने के लिए गूगल अपने नॉलेज ग्राफ सिस्‍टम का उपयोग करेगा। इसे 2012 में यूएस में लॉन्‍च किया गया था। नॉलेज ग्राफ सर्च का केवल संबंधित लिंक उपलब्‍ध कराने के बजाये वास्‍तविक उत्‍तर उपलब्‍ध कराता है। इसके पीछे विचार यह है कि यूजर्स को उसके सवालों के समाधान के लिए किसी अन्‍य वेबसाइट पर जाने के बजाये गूगल द्वारा उपलब्‍ध कराई गई जानकारी से संतुष्‍ट किया जा सके।

बॉलीवूड सबसे आगे 

भारत में सर्च ट्रेंड में बॉलीवूड सबसे आगे है। गूगल द्वारा हर साल जारी की जाने वाली मोस्‍ट सर्च पीपूल्‍स लिस्‍ट में अधिकांश कलाकार इसमें नजर आते हैं। पिछले तीन सालों से भारत में गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च किए जाने वाले के रूप में कैनेडियन-इंडियन कलाकार सनी लियोनी का नाम टॉप पर है। यहां तक कि 2014 में, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में चर्चित थे, तब भी लियोनी सबसे ज्‍यादा सर्च की जाने वाली व्‍यक्ति थीं।

2015 में सबसे ज्‍यादा सर्च किए जाने वाले 10 लोगों में से आठ बॉलीवूड से संबंधित हैं:

रैंक      नाम

1       सनी लियोनी

2       सलमान खान

3       एपीजे अब्‍दुल कलाम

4       कैटरीना कैफ

5       दीपिका पादुकोण

6       शाहरुख खान

7       यो यो हनी सिंह

8       काजल अग्रवाल

9       आलिया भट्ट

10      नरेंद्र मोदी  

भारत पर विशेष फोकस

गूगल के लिए भारत एक प्रमुख बाजार है और यहां विकास की अभी अपार संभावनाएं हैं। इसे ध्‍यान में रखते हुए गूगल ने पिछले कुछ सालों में भारत को ध्‍यान में रखकर कई प्रोडक्‍ट लॉन्‍च किए हैं। यहां धीमे 2जी इंटरनेट कनेक्‍शन को ध्‍यान में रखते हुए ऐसे प्रोडक्‍ट तैयार किए गए हैं, जो अच्‍छे से काम कर सकें। यूट्यूब का ऑफलाइन मोड पेश किया गया है। गूगल मैप्‍स को बिना डेटा कनेक्‍शन के रियल टाइम नेवीगेशन और सर्च के योग्‍य बनाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा