1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार की 10 सेक्टर के लिए 2 लाख करोड़ रुपये की प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव स्कीम को मंजूरी

सरकार की 10 सेक्टर के लिए 2 लाख करोड़ रुपये की प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव स्कीम को मंजूरी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 11, 2020 06:03 pm IST,  Updated : Nov 11, 2020 06:04 pm IST

योजना में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स, ऑटो, ऑटो कंपोनेट्स, फार्मा, टेलीकॉम, नेटवर्किंग प्रोडक्ट, टेक्सटाइल, फूड प्रोडक्ट, व्हाइट गुड्स और स्टील सेक्टर शामिल हैं। इससे पहले सरकार ने ऐसी ही स्कीम इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर खास तौर पर मोबाइल फोन निर्माताओं के लिए लागू की थी।

10 सेक्टर के लिए PLI योजना...- India TV Hindi
10 सेक्टर के लिए PLI योजना को मंजूरी Image Source : PTI

नई दिल्ली। देश में उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने आज 10 सेक्टर के लिए पीएलआई योजना यानि उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी दी। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि घरेलू उत्पादन क्षमता को मजबूत करने और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने 10 प्रमुख सेक्टर के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी दे दी है। उन्होने साथ ही कहा कि इस योजना से घरेलू उत्पादक कंपनियां दुनिया भर के बाजारों में जगह बना सकेंगी वहीं इससे निवेश आकर्षित करने और निर्यात बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

योजना में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स, ऑटो, ऑटो कंपोनेट्स, फार्मा, टेलीकॉम, नेटवर्किंग प्रोडक्ट, टेक्सटाइल, फूड प्रोडक्ट, व्हाइट गुड्स और स्टील सेक्टर शामिल हैं। इससे पहले सरकार ने ऐसी ही स्कीम इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर खास तौर पर मोबाइल फोन निर्माताओं के लिए लागू की थी। देश में मोबाइल फोन का बड़ा बाजार होने की वजह से सरकार ने मोबाइल निर्माण का केंद्र बनने के लक्ष्य के साथ प्रोत्साहन का ऐलान किया था।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा