1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 1991 जैसे आर्थिक सुधारों जैसा प्रयास कर रही है सरकार, प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल का बयान

1991 जैसे आर्थिक सुधारों जैसा प्रयास कर रही है सरकार, प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल का बयान

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : May 13, 2020 12:43 pm IST,  Updated : May 13, 2020 12:53 pm IST

प्रधानमंत्री के प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने इंडिया टीवी पर कहा, '1991 में हमने इस ढांचे को बदला था उसी तरह से इस ढांचे को एक बार फिर से परख रहे हैं।'

Government can thing on economic reforms like 1991 says Principal Economic Advisor Sanjeev Sanyal- India TV Hindi
Government can thing on economic reforms like 1991 says Principal Economic Advisor Sanjeev Sanyal Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। देश में अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए 1991 में जिस तरह से आर्थिक सुधार हुए थे उसी तरह के आर्थिक सुधारों का इस बार भी प्रयास हो रहा है और उसी को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज की बात कही है। प्रधानमंत्री के प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने इंडिया टीवी पर यह बयान दिया है। संजीव सान्याल ने इंडिया टीवी पर कहा, '1991 में हमने इस ढांचे को बदला था उसी तरह से इस ढांचे को एक बार फिर से परख रहे हैं।'

संजीव सान्याल ने इंडिया टीवी पर यह भी बताया कि आज (13 मई) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जिस आर्थिक पैकेज के बारे में जानकारी देंगी उसमें समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ दिया जाएगा ताकि अर्थव्यवस्था को ऊपर उटाया जा सके और डिमांड बढ़ाई जा सके। संजीव सान्याल ने यह भी कहा कि अर्थव्यवस्था को तेजी से पटरी पर लाने के लिए सरकार और भी सुधार करती रहेगी और कुछ जगहों पर सुधार होना शुरू हो भी गए हैं क्योंकि कई राज्यों ने श्रम कानून बदल दिए हैं। 

सरकार ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जिस 20 लाख करोड़ रुपए की घोषणा की है उसके लिए पैसा कहां से आएगा? इंडिया टीवी ने जब यह सवाल प्रधानमंत्री के प्रधान आर्थिक सलाहकार से किया तो उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार के पास बहुत सारी रणनीति है, सरकार ने ऋण लेना पहले ही बढ़ा दिया है और साथ में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए भी इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पैसा जुटाने के लिए हर तरह की रणनीति अपनाई जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा