1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीन से नहीं आएंगे दूध, चॉकलेट और मिल्‍क प्रोडक्‍ट्स, भारत सरकार ने आयात पर 23 दिसंबर तक के लिए लगाई पाबंदी

चीन से नहीं आएंगे दूध, चॉकलेट और मिल्‍क प्रोडक्‍ट्स, भारत सरकार ने आयात पर 23 दिसंबर तक के लिए लगाई पाबंदी

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jun 25, 2018 03:55 pm IST,  Updated : Jun 25, 2018 03:55 pm IST

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा कि चीन से दूध, चॉकलेट, चॉकलेट उत्पाद तथा दूध से बने अन्य उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध की अवधि छह महीने के लिए बढ़ा दी है। यह प्रतिबंध 23 दिसंबर 2018 तक या अगले आदेश तक रहेगा।

Milk Bottles- India TV Hindi
Milk Bottles

नई दिल्ली। सरकार ने चीन से दूध और चॉकलेट समेत दूध उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध की अवधि छह महीने के लिए बढ़ा दी है। चीन से इन उत्पादों के आयात पर पाबंदी 23 दिसंबर तक लागू रहेगी। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा कि चीन से दूध, चॉकलेट, चॉकलेट उत्पाद तथा दूध से बने अन्य उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध की अवधि छह महीने के लिए बढ़ा दी है। यह प्रतिबंध 23 दिसंबर 2018 तक या अगले आदेश तक रहेगा।  

डीजीएफटी ने सबसे पहले सितंबर 2008 में प्रतिबंध लगाया था और बाद में इसे समय-समय पर बढ़ाया गया। पिछली बार लगाया गया प्रतिबंध इस साल 23 जून को समाप्त हुआ। चीन से आयातित दूध और दूध उत्पादों में मेलामाइन पाए जाने के बाद प्रतिबंध लगाया गया था। मेलामाइन एक विषैला रसायन है जिसका उपयोग प्लास्टिक और उर्वरक बनाने में किया जाता है।

हालांकि, भारत दूध और दूध उत्पादों का आयात चीन से नहीं करता लेकिन वह एहतियाती उपाय के रूप में यह प्रतिबंध लगाता है। भारत दूध का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक एवं उपभोक्ता देश है। देश में करीब 15 करोड़ टन दूध का सालाना उत्पादन होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा