1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कारोबारियों के लिए अच्‍छी खबर, सरकार ने GSTR-3B दाखिल करने की अंतिम तारीख 24 अगस्त तक बढ़ाई

कारोबारियों के लिए अच्‍छी खबर, सरकार ने GSTR-3B दाखिल करने की अंतिम तारीख 24 अगस्त तक बढ़ाई

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 21, 2018 06:52 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 06:52 pm IST

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जुलाई महीने के जीएसटीआर-3बी को दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 24 अगस्त, 2018 कर दी गई है। पहले इसकी अंतिम तारीख 20 अगस्त थी।

Government extends deadline for filing July GSTR-3B- India TV Hindi
Government extends deadline for filing July GSTR-3B

नई दिल्ली सरकार ने जुलाई महीने के लिए जीएसटी संक्षिप्त बिक्री रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ाकर 24 अगस्त कर दी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जुलाई महीने के जीएसटीआर-3बी को दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 24 अगस्त, 2018 कर दी गई है। पहले इसकी अंतिम तारीख 20 अगस्त थी।

पीडब्ल्यूसी के पार्टनर एवं लीडर अप्रत्यक्ष कर प्रतीक जैन ने कहा कि 20 अगस्त को रिटर्न दाखिल करने के दौरान तकनीकी दिक्कत आई। यह आखिरी तारीख थी। ऐसे में और समय दिया गया है जो अच्छी बात है।

जुलाई में जीएसटी संग्रह 96,483 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले महीने यह 95,610 करोड़ रुपये था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा