1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने-चांदी में के दाम में हो गया भारी फेरबदल, खरीदारी से पहले जानें महानगरों में आज का हाजिर भाव

सोने-चांदी में के दाम में हो गया भारी फेरबदल, खरीदारी से पहले जानें महानगरों में आज का हाजिर भाव

 Published : Mar 09, 2026 10:21 am IST,  Updated : Mar 09, 2026 10:21 am IST

भू-राजनीतिक तनाव और ईरान युद्ध ने बाजार में भारी उथल-पुथल मचा रखा है, बावजूद सोना आज भी निवेशकों की पसंदीदा सुरक्षित संपत्ति बना हुआ है। आने वाले दिनों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकते हैं।

ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतें सोमवार को प्रति औंस $5,100 के नीचे फिसल गईं।- India TV Hindi
ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतें सोमवार को प्रति औंस $5,100 के नीचे फिसल गईं। Image Source : FREEPIK

सोने और चांदी के वायदा भाव में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सुबह 09:55 बजे 2 अप्रैल की डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने के भाव में बीते सत्र के मुकाबले 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,60,347 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सरक गया। इसी समय, 5 मई की डिलीवरी अनुबंध के लिए चांदी की कीमत में बीते सत्र के मुकाबले 1.65 प्रतिशत की गिरावट आई और कीमत 2,63,852 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

महानगरों में सोने का हाजिर भाव

आज (9 मार्च 2026) भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। goodreturns के मुताबिक, विभिन्न शहरों में 24 कैरेट (99.9% शुद्धता), 22 कैरेट (91.6% शुद्धता) और 18 कैरेट (75% शुद्धता) सोने की प्रति ग्राम कीमत इस प्रकार है:दिल्ली

24 कैरेट: ₹16,183
22 कैरेट: ₹14,835
18 कैरेट: ₹12,141  
मुंबई
24 कैरेट: ₹16,168
22 कैरेट: ₹14,820
18 कैरेट: ₹12,126  
कोलकाता
24 कैरेट: ₹16,363
22 कैरेट: ₹14,820
18 कैरेट: ₹12,126  
चेन्नई
24 कैरेट: ₹16,309
22 कैरेट: ₹14,950
18 कैरेट: ₹13,000  
बैंगलुरु
24 कैरेट: ₹16,168
22 कैरेट: ₹14,820
18 कैरेट: ₹12,126

ध्यान रहे,ये भाव बाजार के अनुसार सुबह के समय के हैं और दिन में वैश्विक संकेतों, डॉलर-रुपये की दर या अन्य कारकों से बदल सकते हैं। निवेश या खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर या विश्वसनीय स्रोत से नवीनतम रेट कन्फर्म कर लें।  

ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव आज

ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतें सोमवार को प्रति औंस $5,100 के नीचे फिसल गईं, क्योंकि अमेरिकी डॉलर की मजबूती और फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों में कमी ने मध्य पूर्व संघर्ष से उत्पन्न सुरक्षित निवेश की मांग को मात दी। तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गईं, जो 2022 के बाद पहली बार है, क्योंकि ईरान के साथ युद्ध अपने दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है, जिससे वैश्विक मुद्रास्फीति के बढ़ने की चिंताएं बढ़ गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा