Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: होली से पहले चर्चा में आई गोल्ड और सिल्वर गुझिया, एक KG की कीमत 31 हजार रुपये

Video: होली से पहले चर्चा में आई गोल्ड और सिल्वर गुझिया, एक KG की कीमत 31 हजार रुपये

Edited By: Shakti Singh Published : Feb 28, 2026 11:50 pm IST, Updated : Feb 28, 2026 11:50 pm IST

गोल्ड गुझिया का भाव 31 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। वहीं, सिल्वर गुझिया 21 हजार रुपये में एक किलो मिल रही है। सोने-चांदी के दाम बढ़ने पर भी गुझिया की मांग कम नहीं हुई है।

Gold And Silver Gujhiya- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT गोल्ड और सिल्वर गुझिया

होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रंगों के साथ-साथ मिठाइयों की चमक भी बढ़ गई है। इस बार गुझिया अब सोने और चांदी के खास वर्क से सजी हुई नजर आ रही है। कानपुर में एक बार फिर प्रीमियम गोल्ड और सिल्वर गुझिया की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है, जिसकी कीमत सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। गोल्ड गुझिया का भाव 31 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है, जबकि सिल्वर गुझिया 2100 रुपये प्रति किलो में ग्राहकों को लुभा रही है।

गोल्ड वर्क वाली गुझिया न सिर्फ किलो के हिसाब से, बल्कि पीस के हिसाब से भी उपलब्ध है। एक सिंगल गोल्ड गुझिया पीस की कीमत 750 रुपये रखी गई है। दुकान के संचालक गौरव अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल भी इन खास गुझियाओं की बिक्री जबरदस्त रही थी और इस बार ग्राहकों का उत्साह उससे कहीं ज्यादा है। उन्होंने कहा, "सोने-चांदी के भाव भले ही आसमान छू रहे हों, लेकिन त्योहार के मौके पर लोग अपने प्रियजनों को कुछ अनोखा और यादगार देने से बाज नहीं आते। यही वजह है कि गोल्ड गुझिया की डिमांड लगातार बढ़ रही है।"

कैसे बनती है गोल्ड गुझिया

इन गुझियाओं को बनाने की प्रक्रिया भी बेहद खास है। सबसे पहले पारंपरिक तरीके से ताजा खोया, मेवा, काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश और अन्य ड्राई फ्रूट्स से भरपूर स्टफिंग तैयार की जाती है। स्टफिंग को सावधानी से गुझिया के आटे में भरा जाता है और फिर डीप फ्राई करके क्रिस्पी बनाया जाता है। अंत में असली 24 कैरेट एडिबल गोल्ड फॉइल या सिल्वर वर्क से सजाया जाता है, जो न सिर्फ दिखने में शानदार लगती है, बल्कि खाने में भी सुरक्षित होती है। पैकिंग भी प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स में की जाती है, जिसमें होली के रंग-बिरंगे थीम वाले डिजाइन और रिबन लगे होते हैं। इससे ये गुझियां गिफ्ट देने के लिए परफेक्ट बन जाती हैं।

गिफ्ट पैक की मांग बढ़ी

दुकानदारों के अनुसार, इस बार गिफ्ट पैक की मांग पिछले सालों से कहीं ज्यादा है। 750 रुपये से लेकर 3100 रुपये तक के विभिन्न गिफ्ट बॉक्स उपलब्ध हैं। इन बॉक्स में गोल्ड या सिल्वर गुझिया के साथ काजू कतली, ड्राई फ्रूट लड्डू, पिस्ता रोल, बादाम बर्फी जैसी अन्य प्रीमियम मिठाइयां भी शामिल की जा रही हैं। कई ग्राहक इन्हें अपने रिश्तेदारों, बिजनेस पार्टनर्स, ऑफिस कॉलीग्स या करीबी दोस्तों को होली गिफ्ट के रूप में भेज रहे हैं। कुछ लोग तो सिर्फ स्टेटस सिंबल के तौर पर भी इन्हें खरीद रहे हैं, क्योंकि ये मिठाई स्वाद के साथ-साथ लग्जरी और अनोखेपन का एहसास भी देती है।

ग्राहकों ने क्या कहा

ग्राहकों की राय भी यही है कि होली साल में सिर्फ एक बार आती है, इसलिए कुछ स्पेशल और याद रहने वाला होना चाहिए। एक ग्राहक ने कहा, "सामान्य गुझिया तो हर साल मिल जाती है, लेकिन गोल्ड वर्क वाली गुझिया देने से अलग ही मजा आता है। ये देखने में जितनी खूबसूरत है, उतनी ही स्वादिष्ट भी।" वहीं कुछ लोग इसे फैमिली गेदरिंग या होली पार्टी में सर्व करने के लिए ले जा रहे हैं।

(कानपुर से अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

इंटरनेट पर धूम मचा रहा नया स्टार 'मटरू', कलेक्ट्रेट में खूब जम रही बंदर-कुत्ते की जोड़ी; VIDEO वायरल

VIDEO: लव मैरिज करके गांव पहुंची तो लड़की पर टूट पड़े घर वाले, लाठी-डंडे से कूटा; पति को भी नहीं छोड़ा

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement