1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. प्याज पर स्टॉक लिमिट 31 मार्च तक रहेगी लागू, कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का कदम

प्याज पर स्टॉक लिमिट 31 मार्च तक रहेगी लागू, कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का कदम

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Dec 22, 2017 07:00 pm IST,  Updated : Dec 22, 2017 07:00 pm IST

स्टॉक लिमिट के तहत प्याज कारोबारी सरकार की तय की हुई लिमिट से ज्यादा स्टॉक नहीं रख सकते जिस वजह से मंडियों में प्याज की सप्लाई ज्यादा होती है

Onion stock limi- India TV Hindi
Government extends Onion stock limit to March 31st

नई दिल्ली। प्याज की कीमतों को कम करने के लिए सरकार ने एक और कोशिश की है। सरकार ने प्याज कारोबारियों पर जो स्टॉक लिमिट लगा रखी है उसे और 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि प्याज कारोबारियों पर अब स्टॉक लिमिट 31 मार्च 2018 तक लागू रहेगी। पहले यह लिमिट 31 दिसंबर तक लागू की गई थी।

स्टॉक लिमिट के तहत प्याज कारोबारी सरकार की तय की हुई लिमिट से ज्यादा स्टॉक नहीं रख सकते जिस वजह से मंडियों में प्याज की सप्लाई ज्यादा होती है जिससे कीमतों पर लगाम लगाने में मदद मिलती है।

फिलहाल देश की अधिकतर मंडियों में प्याज का रिटेल भाव 50 रुपए या इससे ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में प्याज का रिटेल भाव 55 रुपए, हरियाणा के पंचकुला में भी 55 रुपए, श्रीनगर में 60 रुपए, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भी 60 रुपए, कोलकाता में 50 रुपए और पूर्वोत्तर के इंफाल में 70 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया।

देश से इस साल प्याज के निर्यात में उछाल आया है जिस वजह से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 6 महीने के दौरान देश से 15 लाख टन से ज्यादा प्याज का एक्सपोर्ट हो चुका है। चालू वित्तवर्ष 2017-18 की पहली छमाही यानि अप्रैल से सितंबर 2017 के दौरान देश से 15.03 लाख टन प्याज का निर्यात हुआ है जबकि 2016-17 में इस दौरान 13.56 लाख टन का निर्यात हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा